ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी हाईस्पीड सुविधा • दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम • दिव्यांग लाभार्थी जल्द कराए बैंक खाते से आधार सीडिंग • पुलिस प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए मधुबन व्यापारी, जमकर की नारेबाजी • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह • <em>U.P. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा केन्द्रों के लिए निर्धारित किए मानक</em> • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी हाईस्पीड सुविधा • दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम • दिव्यांग लाभार्थी जल्द कराए बैंक खाते से आधार सीडिंग • पुलिस प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए मधुबन व्यापारी, जमकर की नारेबाजी • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह • <em>U.P. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा केन्द्रों के लिए निर्धारित किए मानक</em> •
उत्तर प्रदेश सरकार English

दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का समापन गंगा आरती के साथ सम्पन्न

D

Dainik India News

• 9054 views
दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का समापन गंगा आरती के साथ सम्पन्न

भक्तों ने विशाल श्यामल प्रतिमा के साथ ली सेल्फी, पीपल पत्र पर लिखा 'जय श्रीराम'

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 27 अप्रैल।हनुमत सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन 26 और 27 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन छप्पन भोग अर्पित किए गए, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, काव्य प्रस्तुतियां, हनुमान झांकी, भजन और बनारस की भव्य गंगा आरती प्रमुख आकर्षण रहे।

भक्तों ने पहली बार पीपल के पत्ते पर चंदन और रोली से 'जय श्रीराम' लिखकर श्रद्धापूर्वक हनुमान महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याओं का निवारण होता है। आयोजन स्थल पर फूलों से सुसज्जित राम दरबार और आठ फीट ऊंची श्यामल हनुमान प्रतिमा सेल्फी पॉइंट का केंद्र बनी।

लिम्का और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कृष्ण कुमार चौरसिया के संग्रह — जिसमें 40,000 से अधिक हनुमान जी की प्रतिमाएं, सिक्के, पेंटिंग और पुस्तकें थीं — को भी भक्तों ने बड़े उत्साह से देखा।

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रजनी सिंह दल द्वारा सस्वर हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इसके पश्चात डॉ. आनन्द त्रिपाठी ने "हनुमतः चरित्र" पर व्याख्यान दिया और मधुर काव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी ने मर्यादा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वाह किया और नीति अनुरूप कार्य किए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा महेन्द्र सिंह पूर्वमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन सिंह व जितेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत उपस्थित रहे। शिक्षा, अध्यात्म, चिकित्सा, समाज सेवा एवं संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए कई विभूतियों को अलंकृत भी किया गया।

हनुमत भक्त स्मृतिशेष सुनील गोम्बर तथा पहलगाम मे शहीद जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रयागराज के जितेन्द्र बजरंगी ने हनुमान भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं भजन गायक ओमकार शंकधर ने 'संकट मोचन शरण तिहारी' सहित कई भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम मे विशिष्ट उपस्थित से इस भव्य दिव्य आलौकिक हनुमंत आयोजन की प्रशंसा कर सनातन धर्म को रेखांकित किआ।

महोत्सव का अंतिम सोपान विश्व प्रसिद्ध बनारस की गंगा आरती के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर दिव्य हनुमत भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी संजय मेहरोत्रा ने दी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!