ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रांति उत्सव संपन्न यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रांति उत्सव संपन्न यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित
Highlights ब्रेकिंग हिन्दी

आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

D

Dainik India News

131 views
आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

महाबली हनुमान को समर्पित आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, संतों, शिक्षाविदों और राष्ट्रचिंतकों ने किया सहभाग

Article image

जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रजागरण, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सनातन मूल्यों के संरक्षण का किया आह्वान

Article image
Article image
Article image
Article image

 दैनिक इंडिया न्यूज़ 23 jun 2026 लखनऊ। ज्येष्ठ मास के परम पावन एवं लोकआस्था के महापर्व ‘आठवें बड़े मंगल’ के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्कृतभारती के क्षेत्र संपर्क प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) जितेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर राष्ट्र की मंगलकामना, सांस्कृतिक उत्कर्ष तथा लोककल्याण के निमित्त महाबली हनुमान जी को समर्पित विराट भंडारे का आयोजन अत्यंत दिव्यता, भव्यता एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

Article image
Article image

श्रद्धा, सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा से अभिसिंचित इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली के चरणों में राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा एवं अखंडता की प्रार्थना की। वर्षों से बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन कर रहे जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि इस आयोजन के वास्तविक मुख्य अतिथि स्वयं संकटमोचन महाबली हनुमान हैं, जिनकी कृपा से समाज में सेवा, साहस और संस्कारों का संवर्धन संभव होता है। कार्यक्रम में लखनऊ इस्कॉन मंदिर के प्रमुख प्रभुपाद अपरिमेय श्याम दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख डॉ. ए.पी. शुक्ला, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के निदेशक गुलाब सिंह, संस्कृत भारती क्षेत्र संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रमोद पंडित, सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ज्ञानवापी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा भोजशाला प्रकरण के याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेई (पूर्व मंत्री)

Article image
Article image

रिट्ज इंडिया के प्रबंध निदेशक वाई के खन्ना तथा निदेशक अभिषेक खन्ना,समर्थ भारत के प्रदेश संयोजक डॉ. विवेक राय, प्रोफेसर डॉ. आलोक,डॉ बी पी सिंह अध्यक्ष (मिडलैंड चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान) दैनिक इंडिया न्यूज़ के प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह , सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरण कर लोकमंगल एवं राष्ट्रकल्याण की मंगलकामना व्यक्त की।

Article image

इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, अपितु सहस्राब्दियों से प्रवाहित होने वाली आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक वैभव और मानवीय मूल्यों का जीवंत राष्ट्रपुरुष है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को व्यक्तिगत हितों से ऊपर स्थापित नहीं करेगा, तब तक भारत के विश्वगुरु बनने का स्वप्न पूर्णतः साकार नहीं हो सकेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे महाबली हनुमान के अदम्य पराक्रम, अखंड निष्ठा, निष्काम सेवा और राष्ट्रसमर्पण के आदर्शों को आत्मसात करें तथा अपने जीवन को मातृभूमि की उन्नति के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सांस्कृतिक आत्मविश्वास, वैचारिक स्वाधीनता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का कालखंड है, जिसमें प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सनातन जीवनमूल्यों, भारतीय ज्ञानपरंपरा तथा राष्ट्रधर्म के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाए।

<br>

अपने संबोधन के दूसरे चरण में उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसके तीर्थों, आश्रमों, गुरुकुलों, संस्कृत साहित्य, महापुरुषों और बलिदानियों की गौरवगाथाओं में निवास करती है। यदि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सांस्कृतिक अस्मिता का बोध कराना है तो उन्हें अपने इतिहास, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल का यह आयोजन केवल भंडारे तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, लोकसेवा, राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त अभियान है। श्रद्धा और सेवा के इस विराट उत्सव में उपस्थित जनसमूह ने ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोषों के साथ राष्ट्र की अखंडता, समृद्धि और वैभवपूर्ण भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, राष्ट्रचेतना और लोकमंगल की दिव्य अनुभूति से आलोकित दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!