ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल नें किया नेंडा ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण • फूड सप्लीमेंट मार्केट का उछाल, ₹17,000 करोड़ के पार • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगामी 07 जुलाईको प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगतकार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया • मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार • जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल नें किया नेंडा ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण • फूड सप्लीमेंट मार्केट का उछाल, ₹17,000 करोड़ के पार • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगामी 07 जुलाईको प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगतकार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया • मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार • जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश

B

Bhargav Bhargav

• 5950 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। जीनोम सिक्वेंसिंग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोविड के ओमीक्रोन वैरिएन्ट का ही संक्रमण है। यह स्थिति घबराने की नहीं है, किन्तु सतर्क और सचेत रहने की है। उन्होंने निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी लायी जाए। बूस्टर डोज के महत्व और बूस्टर टीकाकरण केन्द्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 236 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 152 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1087 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 96 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 54 लाख 92 हजार 701 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 33 करोड़ 21 लाख 90 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 87 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 94.09 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी आयु वर्ग में 15 करोड़ 33 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।
विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.46 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 81.21 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 91.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 46.79 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 32 लाख 82 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!