ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
<em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • कांग्रेस के तीखे बयान से मचा राजनीतिक तूफ़ान — क्या पार्टी विचार की जगह विद्वेष की राजनीति करने लगी है? • राष्ट्र रोने वालों को इतिहास नहीं याद रखता, निर्माता अमृतकाल लिखते हैं”-सुधांशु त्रिवेदी • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण • लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • <em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • कांग्रेस के तीखे बयान से मचा राजनीतिक तूफ़ान — क्या पार्टी विचार की जगह विद्वेष की राजनीति करने लगी है? • राष्ट्र रोने वालों को इतिहास नहीं याद रखता, निर्माता अमृतकाल लिखते हैं”-सुधांशु त्रिवेदी • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण • लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन •
Uncategorized English

तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद

D

Dainik India News

• 5496 views
https://youtu.be/-eETVXwr_lE?si=8iXxWqcy4hkac31r

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल पर्यवेक्षण में, एसओजी/स्वाट और थाना मधुबन पुलिस टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के कब्जे से एक पिस्टल, लूट का मोबाइल फोन, दस्तावेज से भरा बैग, 40 हजार रुपये नकद और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अपराधियों की गिरफ्तारी का विवरण
रविवार रात को क्षेत्र की देखभाल और चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना मधुबन क्षेत्र के भैरोपुर मंदिर के पास रात लगभग 2 बजे दो शातिर अपराधियों ऋषभ पुत्र ऋषिकेश निवासी फतेहपुर तालचवर थाना मधुबन जनपद मऊ और विपुल चौरसिया पुत्र परमहंस निवासी रामपुर बेलौली थाना रामपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 4 जुलाई को थाना मधुबन के नंदौर से देशी शराब के सेल्समैन से लूटे गए दस्तावेज से भरा बैग, 20 हजार रुपये नकद और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा।

फरार अपराधी की गिरफ्तारी
भागने में सफल रहे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए सर्च अभियान में, रविवार सुबह भैरोपुर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर पुत्र रोहित बांसफोर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस और लूट का मोबाइल फोन तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। जवाबी फायरिंग के दौरान बृजेश कुमार के बाएं पैर में गोली लगी, जिसका इलाज पुलिस द्वारा कराया जा रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस अभियान में उ.नि. मनोज कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम), ह.का. लायक हुसैन, का. कमलेश कुमार ठाकुर, का. रोहित सिंह, का. अनिरुद्ध सिंह (एसओजी/स्वाट टीम) शामिल रहे। साथ ही थाना मधुबन से रविंद्र नाथ राय (प्रभारी निरीक्षक), उ.नि. दुर्गेश कुमार, अरविंद यादव, दिवाकर राणा, संदीप संगम, प्रीतम यादव, अमित, का. संदीप यादव, नीरज, अंकित यादव, राम नारायण और नवीन रंजन ने भी भाग लिया।

अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर का आपराधिक इतिहास
अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर के खिलाफ कोतवाली घोसी, थाना दोहरीघाट, थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी में विभिन्न मामलों में कई धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!