ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित • महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • भोजपुरी समाज का वृक्षारोपण अभियान जारी, 2 अक्टूबर तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य • प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ० प्र० शासन / नोडल अधिकारी मऊ नें किया जनपद में सघन निरीक्षण ,दिये गये आवश्यक निरीक्षण • सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी • जनेश्वर मिश्र पार्क में अलौकिक वैवाहिक महोत्सव: जहाँ सत्ता, संस्कार और सद्भाव ने रचा एक जीवंत महाकाव्य • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान • भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित • महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • भोजपुरी समाज का वृक्षारोपण अभियान जारी, 2 अक्टूबर तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य • प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ० प्र० शासन / नोडल अधिकारी मऊ नें किया जनपद में सघन निरीक्षण ,दिये गये आवश्यक निरीक्षण • सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी • जनेश्वर मिश्र पार्क में अलौकिक वैवाहिक महोत्सव: जहाँ सत्ता, संस्कार और सद्भाव ने रचा एक जीवंत महाकाव्य • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त संगम बना समर्थ भारत का कौशल विकास अभियान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति

D

Dainik India News

• 8777 views
उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति

https://youtu.be/WAIrTxYMhCg
विधानसभा सत्र 16 दिसम्बर 2021-22 अन्न पूरक बजट

हरिंद्र सिंह/ डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष मेंअपना दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आ आई है। योगी सरकार अनुपूरक बजट के जरिए किसानों, श्रमिकों, बेरोजगारों और राज्य कर्मियों को साधने की कवायद में है।माना जा रहा है कि केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी किसानों को सम्मान निधि देने का दांव चल सकती है।

योगी सरकार ने पेश किया किसानों व बुजुर्गों के लिए खोला खजाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष मेंअपना दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आ आई है।योगी सरकार अनुपूरक बजट के जरिए किसानों, श्रमिकों, बेरोजगारों और राज्य कर्मियों को साधने की कवायद में है। माना जा रहा है कि केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी किसानों को सम्मान निधि देने का दांव चल सकती है।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन

सीएम योगी ने बताया कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देश में उपलब्ध कराया गया. 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। फ्री में वैक्सीन देने का काम सरकार ने किया है. दुनिया में भारत से अच्छी अर्थव्यवस्था के देशों में भी वह व्यवस्था कोरोना के समय नहीं की गई, जो भारत में की गई।

27 राज्यों में दे रहे मेडिकल सामग्री की सप्लाई

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि राजा वही है जो परिस्थितियों को अपने अनुरूप मोड़ दे।यही वजह रही कि यूपी में हमने 9 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किए जबकि एक साल पहले तक हम एक भी टेस्ट नहीं कर सकते थे. आज 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर सकते हैं।वैक्सीन के 18 करोड़ डोज हम प्रदेश में लगा चुके हैं, और 4 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लग रही हैं. वहीं, राज्य के 36 जनपद ऐसे थे जिनमें आईसीयू के बेड नहीं थे, अब 75 जनपदों में आईसीयू बेड की व्यवस्था है।कोरोना की लड़ाई के समय मास्क, सैनेटाइजर, पीपीई किट हमें बाहर से लाने पड़ते थे, आज हम देश के 27 राज्यों में सप्लाई दे रहे हैं।

सदन में बैठे सदस्य फिर वापस आएं

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारा आशीर्वाद है कि जो लोग सदन में बैठे हैं, ऐसे ही फिर वापस आएं. योगी ने सूबे की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, आस्था का सम्मान नहीं होता था, विकास से मतलब नहीं था और कई जनपद ऐसे थे जिनमें होटल में भी कमरे नहीं मिलते थे. वहीं, कई जनपदों में माफिया इतना हावी था कि लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन इन पांच सालों में बदलाव हुआ है. उद्योगपति निवेश के लिए आ रहे हैं, फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं.

श्रमिकों और किसानों पर होगी धनवर्षा

2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की तरह यूपी की योगी सरकार किसानों को सम्मान निधि दे सकती है. इसके जरिए चुनावी साल में किसानों को साधा जा सके और उसका चुनाव में पार्टी को फायदा मिले. इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के 2.7 करोड़ पंजीकृत श्रमिकों पर धनवर्षा कर सकती है. राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सुविधा दे सकती है।

16 लाख कर्मचारियों को आकर्षित करने की तैयारी

राज्य में योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ देने जा रही और राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है. लिहाजा कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले राज्य सरकार इसका ऐलान कर सकती है।अगर सरकार ऐसा करती है तो उसे राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को आकर्षित करने में आसानी होगी।

मथुरा के लिए योजनाएं

धार्मिक नगरी मथुरा के विकास के लिए कुछ नई योजनाएं अनुपूरक में शामिल हो सकती है. इसके अलावा राज्य सरकार कर्मचारियों के मानदेय के लिए भी बजट का प्रावधान कर सकती है। असल में राज्य सरकार में कई कर्मचारियों के लिए बढ़े मानदेय का ऐलान किया है और माना जा रहा है कि आज पेश किए जा रहे अनुपूरक बजट में सरकार उनके लिए अलग बजट निर्धारित करेगी।

5.45 लाख करोड़ का लेखा अनुदान पेश

योगी आदित्यनाथ सरकार नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अप्रैल से जुलाई तक करीब चार महीने तक लेखानुदान भी सदन में पेश करेगी. राज्य सरकार ने लगभग 5 लाख 45 हजार करोड़ का लेखा अनुदान पेश किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!