ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ सम्मान • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां • World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ सम्मान • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां • World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies •
Highlights ब्रेकिंग हिन्दी

कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ

बुद्ध पूर्णिमा पर जगा आत्मनिर्भरता का दीप, सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प ‘समर्थ भारत’ का लक्ष्य—हुनरमंद भारतीय ड्राइवरों का वैश्विक पहचान निर्माण

D

Dainik India News

• 21530 views
कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के तत्वाधान में ‘समर्थ भारत’ द्वारा देशभर में तकनीकी प्रशिक्षण की सशक्त श्रृंखला निरंतर विस्तार पा रही है। इसी क्रम में प्रदेश संयोजक विवेक राय के नेतृत्व में लखनऊ की टीम ने गोमती नगर में एक प्रेरक गोष्ठी का आयोजन कर राजधानी से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।

Article image

इस महत्त्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत लखनऊ में तीन प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र—जानकीपुरम, इंदिरानगर तथा गोमती नगर—संचालित किए जा चुके हैं, जहां युवाओं को आधुनिक और सुरक्षित ड्राइविंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Article image

गोष्ठी में नगर संघचालक महेश शर्मा तथा डॉ. प्रदीप बाजपेई (रजिस्ट्रार I E T AKTU) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुशल ड्राइविंग केवल एक कला नहीं, बल्कि जीवन रक्षक अनिवार्यता बन चुकी है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि देश में सामान्य मृत्यु दर की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा अत्यंत चिंताजनक है, जिसका प्रमुख कारण ड्राइविंग का अपूर्ण ज्ञान और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता है।

Article image

डॉ. बाजपेई ने यह भी रेखांकित किया कि वैश्विक स्तर पर भारतीय ड्राइवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, किंतु प्रशिक्षित जनशक्ति के अभाव में भारत इस अवसर का पूर्ण लाभ नहीं उठा पा रहा है। ऐसे समय में ‘समर्थ भारत’ का यह प्रयास न केवल बेरोजगारी के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भारतीय कौशल को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने ‘समर्थ भारत’ के उद्देश्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इस पहल को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया तथा सामूहिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया।

‘समर्थ भारत’ का मूल उद्देश्य देश के युवाओं, के साथ साथ बहन- बेटियों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर ड्राइविंग कौशल से सशक्त बनाना है। संस्था का संकल्प है कि भारत से प्रशिक्षित ड्राइवर न केवल देश की सड़कों को सुरक्षित बनाएं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा का परचम भी लहराएं।

यह पहल हर उस युवा के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भविष्य का निर्माण करना चाहता है। ‘समर्थ भारत’ सभी इच्छुक युवाओं से आह्वान करता है कि वे इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!