ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न केंद्रीय बजट को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर का व्यापक अभियान, लाइव प्रसारण के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित Amway और भारत का साझा विश्वास — जब विदेशी पूँजी आत्मनिर्भरता के अर्थ को नया आयाम देती है “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश सी एम योगी से अपनी दरख्वास्त करने आयी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न केंद्रीय बजट को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर का व्यापक अभियान, लाइव प्रसारण के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित Amway और भारत का साझा विश्वास — जब विदेशी पूँजी आत्मनिर्भरता के अर्थ को नया आयाम देती है “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश सी एम योगी से अपनी दरख्वास्त करने आयी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म लखनऊ: कुंवर अक्षय प्रताप सिंह से मिले जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई विशेष चर्चा
उत्तर प्रदेश English

आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

D

Dainik India News

35 views
आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर: अलेसांद्रो

जीआईएस-23 के वशिष्ठ हैंगर में आयोजित इटली पार्टनर कंट्री सेशन में विदेशी मेहमानों ने रखी अपनी बात

एसीएस खेल नवनीत सहगल ने विदेशी मेहमानों का किया स्वागत और योगी सरकार की नीतियों को बताया अभूतपूर्व

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 11 फरवरी: यूपी और इटली के बीच बीते कई वर्षों से आर्थिक संबंध रहे हैं, लेकिन अब योगी सरकार के प्रयासों के चलते दोनों बुलेट ट्रेन की गति से इसे नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी ने शनिवार को वृंदावन योजना में चल रही यूपीजीआईएस के वशिष्ठ हैंगर में आयोजित इटली पार्टनर कंट्री सेशन में इसकी पुष्टि की। उन्होंने उत्तर प्रदेश और इटली के बीच ट्रेड सिनर्जी में समानता का हवाला देते हुए कहा कि हमारे बीच व्यापार की असीमित संभावनाएं बरकरार हैं। साथ ही सीएम योगी यूपी में इंडस्ट्री लगाने के लिए जो न्यू पॉलिसी लेकर आएं हैं उससे उत्तर प्रदेश उद्योग जगत का नया हब बनकर उभरेगा और इसमें इटली के उद्योग अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इटली यूपी में टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, लेदर, टेक्सटाइल, ड्रग्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगा।

वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की धाक जमाएगा इटली

इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी ने कहा कि इटली प्रदेश में पहले से ही निवेशक के तौर पर उपस्थित है। वहीं अब इसे बढ़ाते हुए नई टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग और लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र बड़ा निवेश करेगा। इसके साथ ही अगले कुछ वर्षों में स्मार्ट सिटी, मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड (इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन एंड स्टोरेज सॉल्यूशन), गैस ट्रांसर्पोटेशन और नैचुरल गैस को बढ़ावा देने में अपना भरपूर सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इटली उत्तर प्रदेश को सर्कुलर इकोनॉमी बनने में भी मदद करेगा क्योंकि इटली अपने अर्बन वेस्ट काे 79 प्रतिशत से ज्यादा को रिसाइकल करता है। इतना ही नहीं यूनेस्को साइट्स व वल्ड हेरिटेज रीजंस को संरक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। वहीं स्पेस टेक्नोलॉजी, लेदर प्रोसेसिंग को प्रदेश में बढ़ावा देकर वैश्विक बाजार में यूपी को पहचान दिलाने में मदद करेगा।

अब इटली अपने अटूट रिश्ते को व्यापार में बदलने जा रहा

इससे पहले अपर मुख्य सचिव स्पोर्ट्स, यूथ एंव वेलफेयर नवनीत सहगल ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए यूपी के विकास की ओर बढ़ते कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इटली और यूपी के पहले से ही संबंध काफी अच्छे रहे हैं। अब इटली इन संबंधों को व्यापार में बदलने जा रहा है। उन्होंने इसकी वजह सीएम योगी की दूरगामी सोच को बताया। उन्होंने यूपी के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शासन की नीतियों और इन नीतियों में सरकार की ओर से दी जा रही रियायतों और सहूलियतों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सेशन में आईटीए मुंबई की एफडीआई यूनिट की हेड मृणालिनी गणेश, सेस इटेलियन एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी के इंडिया और साउथ एशिया के हेड गौतम भंसाली, मैपी इंडिया के सीईओ संजय भल्ला, इनेल ग्रीन पॉवर इंडिया प्रा. लि. के कंट्री मैनेजर और सीईओ सांध्य खरे और थ्रोड्स इंडिया लि. के डायरेक्टर अजय आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!