ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
500 वर्षों के तप के बाद आखिरकार अपने महल में विराजने जा रहे हैं श्रीरामलला, अयोध्या समेत पूरे देश में उत्सव का माहौल • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव • गौदौलिया श्री बनारसी साड़ी शोरूम बना सेवा की मिशाल • 'अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा शांत करेगी 'अध्यात्म मंजरी" • मायावती ने राजनीति में पिछड़ों का अस्तित्‍व खत्‍म करने की साजिश की – मौर्य • 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में कृषिमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, यह उ0प्र0 की ताकत भी है: मुख्यमंत्री • वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ 10 पुत्र समान • 500 वर्षों के तप के बाद आखिरकार अपने महल में विराजने जा रहे हैं श्रीरामलला, अयोध्या समेत पूरे देश में उत्सव का माहौल • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव • गौदौलिया श्री बनारसी साड़ी शोरूम बना सेवा की मिशाल • 'अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा शांत करेगी 'अध्यात्म मंजरी" • मायावती ने राजनीति में पिछड़ों का अस्तित्‍व खत्‍म करने की साजिश की – मौर्य • 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में कृषिमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, यह उ0प्र0 की ताकत भी है: मुख्यमंत्री • वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ 10 पुत्र समान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव

D

Dainik India News

• 7210 views
इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव

कार्मल स्कूल की मेधावी छात्रा की सफलता पर प्रतिकुलपति पिता और शिक्षकों को गर्व

दैनिक इंडिया न्यूज़, गोरखपुर:
गोरखपुर की शिक्षा नगरी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। कार्मल स्कूल की होनहार छात्रा प्रिशा रस्तोगी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे गोरखपुर को गर्व की अनुभूति कराई है।

प्रिशा रस्तोगी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और विद्यालय के अनुशासित शिक्षण वातावरण को दिया। दैनिक इंडिया न्यूज़ से बातचीत में प्रिशा ने बताया, "मैंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया, मोबाइल और टेलीविजन से पूरी तरह दूरी बनाई। एकाग्रता और समय प्रबंधन को ही सफलता की कुंजी माना और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रही।"

प्रिशा ने यह भी बताया कि उनका अगला लक्ष्य नीट और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में सफलता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रिशा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्मल स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा, "प्रिशा जैसी छात्राएं हमारे विद्यालय की पहचान हैं। उनका अनुशासन, समर्पण और सादगी आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।"

गोरखपुर जैसे शिक्षा केंद्र में प्रिशा रस्तोगी की यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, नियमितता और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!