ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम लेखपाल संघ ने मनाया 61वां स्थापना दिवस सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ लखनऊ की प्रतिष्ठा बढ़ी: केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम लेखपाल संघ ने मनाया 61वां स्थापना दिवस सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ लखनऊ की प्रतिष्ठा बढ़ी: केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

D

Dainik India News

8527 views
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मोहम्मदाबाद-नदवासराय मार्ग पर की गई सघन चेकिंग के दौरान विभागीय टीम ने एक ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध ट्रक संख्या HR-39 D-5275 को रोककर उसकी गहन तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट है कि इसे अवैध रूप से पंजाब से उत्तर प्रदेश में खपाने के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मनीष कुमार, निवासी बाड़मेर (राजस्थान), को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में एक मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित दस्तावेज तथा ₹2,000 नकद भी बरामद किए गए।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 63 एवं 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों, तस्करी के नेटवर्क तथा अवैध शराब के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना सहित विभाग की प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!