ब्रेकिंग न्यूज़
हाईकोर्ट में पहली सुनवाई से पहले विधानसभा सचिवालय का बड़ा फैसला, प्रभात दुबे की पदोन्नति निरस्त | भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव | हाईकोर्ट में पहली सुनवाई से पहले विधानसभा सचिवालय का बड़ा फैसला, प्रभात दुबे की पदोन्नति निरस्त | भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव |
हाइलाइट न्यूज़
भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से किया संवाद "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न रबी के मौजूदा सीजन में एक लाख हेक्टेयर रकबे में होगी प्राकृतिक खेती Ashwagandha: A Melody in the Symphony of Health भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से किया संवाद "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न रबी के मौजूदा सीजन में एक लाख हेक्टेयर रकबे में होगी प्राकृतिक खेती Ashwagandha: A Melody in the Symphony of Health
टैकनोलजी ब्रेकिंग English

बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार

D

Dainik India News

70 views
बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार


दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।

मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मऊ-मधुबन मार्ग पर लालनपुर-सिपाह स्थित नंदौर नहर के समीप बाइक और टेम्पो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी निवासी 27 वर्षीय अर्जुन राजभर, पुत्र पारस राजभर, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन राजभर अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सिपाह-नंदौर नहर के पास सामने से आ रहे एक टेम्पो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन राजभर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार टेम्पो चालक की तलाश में जुट गई है।

उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!