ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ • गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम • संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • अंतरिक्ष मे एक ओर कीर्तिमान स्थापित कर इसरो ने किया भारत को गौरवान्वित- जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ • गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम • संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया •
Uncategorized English

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान

D

Dainik India News

• 7362 views
उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार में अभूतपूर्व विकास: मुख्यमंत्री की नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 4 सितंबर 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के अद्वितीय प्रयासों के कारण राज्य ने बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक कार्यक्रम में युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए प्रदेश की बदलती तस्वीर को उजागर किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था। प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार, और दंगों का माहौल था। लेकिन आज, उनके नेतृत्व में प्रदेश ने एक नई दिशा पकड़ी है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे के माध्यम से इन्टरस्टेट कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। जनपद मुख्यालयों को फोरलेन सड़कों से जोड़ दिया गया है, जिससे अब यातायात और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 09 एयरपोर्ट पहले से ही क्रियाशील हैं, जिनमें चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जेवर में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट निर्माणाधीन है और 10 नए एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कितनी निष्ठा और तेजी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की नंबर एक बनेगी, तो वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में दिव्यांगजन और अन्य कमजोर वर्गों के लिए कई गुना अधिक स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी शिक्षा और विकास के अवसरों में वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में मिशन रोजगार से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने दर्शकों को प्रदेश में रोजगार के बढ़ते अवसरों और सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, और अन्य वरिष्ठ मंत्रीगण भी उपस्थित थे। सभी ने प्रदेश की निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन किया और राज्य के विकास में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों ने भी प्रदेश की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की इन अभूतपूर्व पहलों से प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली दिखाई दे रही है और प्रदेश ने विकास की नई गाथा लिखी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!