ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड हॉस्पिटल,  इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को मिले तत्काल इलाज: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर: सीएम योगी सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड हॉस्पिटल,  इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को मिले तत्काल इलाज: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम

D

Dainik India News

4473 views
गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम

स्कूल वैन पलटने की घटना ने खोली नगर निगम की पोल — नागरिकों ने दी चेतावनी, "अब होगा आंदोलन"

पार्षद गायब, प्रशासन मौन — राजधानी लखनऊ में लोग चलने को मजबूर नरक जैसी सड़क पर

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो,उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित गौमतीनगर एक्सटेंशन की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक Dev Residency से लेकर Amity University गेट नंबर 4 तक की सड़क इस समय दुर्दशा का पर्याय बन चुकी है। Ishanika Estates, Loulai Road, और निज़ामपुर मल्हौर जैसे रिहायशी इलाकों से होकर गुजरने वाली यह सड़क आज की तारीख में जानलेवा फिसलन, भीषण कीचड़ और खतरनाक गड्ढों से भरी पड़ी है।

स्थिति इतनी भयावह है कि कल एक स्कूल वैन फिसल कर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। किस्मत से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन अगली बार यह सौभाग्य नहीं भी हो सकता है।

लखनऊ में नरक से भी बदतर सड़कें!

स्थानीय लोगों का कहना है कि "यह सड़क नहीं, दलदल है!" — पैदल चलना भी संभव नहीं, गाड़ी चलाना तो दूर की बात है। स्कूल, कॉलेज, नौकरी और जरूरी कार्यों के लिए इस मार्ग से निकलने वाले नागरिक अब हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर हैं। बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी ने सड़क को नाले में बदल दिया है।

पार्षद से न कोई उम्मीद, न कोई संवाद

इलाके की पार्षद समाजवादी पार्टी से हैं और नागरिकों का आरोप है कि वे न जनता से मिलती हैं, न समस्याएं सुनती हैं। कॉलोनी के लोग कहते हैं:

"हमने वोट देकर गलती की। चुनाव जीतने के बाद कोई नहीं आता। अब हमें खुद सड़क पर उतरना होगा!"

नगर निगम और लखनऊ प्रशासन पर भी सवाल

लोगों ने सवाल उठाया है कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद राजधानी लखनऊ की ऐसी दुर्दशा बेहद शर्मनाक है। क्या अमृतकाल में भी जनता को कीचड़ में घसीट कर चलना पड़ेगा? जब राजधानी की यह हालत है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

धरने की चेतावनी

स्थानीय निवासियों ने ऐलान किया है कि यदि 7 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे नगर निगम कार्यालय और पार्षद के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। कॉलोनीवासियों का कहना है:

"अब सब्र का बांध टूट चुका है। जब तक सड़क नहीं बनेगी, चैन से नहीं बैठेंगे!"


यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं, हज़ारों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी की जीवनरेखा है। अगर अब भी शासन-प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में कोई भी हादसा सीधे नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!