ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में जेठ माह के मंगल भंडारे का आत्मीय आयोजन-जितेंद्र प्रताप सिंह • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि • सभी देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं:केन्द्रीय पत्रकार एसोसिएशन • भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती • जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी द्वारा कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा • लखनऊ में जेठ माह के मंगल भंडारे का आत्मीय आयोजन-जितेंद्र प्रताप सिंह • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि • सभी देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं:केन्द्रीय पत्रकार एसोसिएशन • भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती • जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी द्वारा कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाएगा •
Uncategorized English

गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान

D

Dainik India News

• 5655 views
गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। तहसील क्षेत्र के दरगाह में बना पशु आश्रय स्थल अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। गोवंशों की चारा व्यवस्था के नाम पर जिम्मेदार धनों का बंदरबांट कर मालामाल हो रहे हैं। गोवंश के हित की बात तो सभी करते हैं लेकिन इनकी दुर्दशा देखकर शासन-प्रशासन सभी अनदेखी कर रहे हैं। यही वजह है कि गोवंश तिल तिल कर जीते हैं,और तड़प तड़प कर मर रहे हैं। ऐसा ही कुछ आंखों देखा हाल संचालित गौशाला दरगाह में देखने को मिला। इस बार भीषण ठंड भी पड़ी है,गर्मी का समय आने वाला है। लेकिन पशु आश्रय स्थल में पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सूखे भूसे की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसके भरोसे बेजुबान पशु हैं। मानक से अधिक पशु होने पर आश्रय स्थल में छांव तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में पशु ठंड तो किसी तरह काटे है लेकिन मवेशी आने वाले गर्मी मे लू के थपेड़े खाने को विवश हैं। पशु आश्रय स्थल में मानक के हिसाब से 80 पशु होने चाहिए लेकिन इस समय पशुओ की संख्या 135 है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए टैंक बनाया गया हैं। लेकिन पानी पीने योग्य नहीं है,पानी में काई लगी हुई है, पानी से बराबर बदबू आता रहता है। कर्मचारी भी अनुपस्थित रहते है। महिला कर्मचारी के बदले उनके पुरुष काम करते हैं। शौचालय भी सुव्यवस्थित नहीं है। गौ आश्रय केंद्र में बनाए गए सीमेंट के चादर से छांव की व्यवस्था की गई है। एक चौथाई पशु बीमार दिखे जो हमेशा बैठे ही रहते हैं। वही दैनिक इंडिया न्यूज़ टीम ने खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट से दूरभाष के माध्यम से जानकारी साझा करना चाहा तो काल बंद आई। गोशाला प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। योगी सरकार भले ही गोशाला के सुचारू संचालन के लिए गंभीर हो मगर जिम्मेदार पूरी तरह से बेपरवाह हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!