ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी महिलाओं की शक्ति बन रही योगी सरकार ताकत रबी के मौजूदा सीजन में एक लाख हेक्टेयर रकबे में होगी प्राकृतिक खेती भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह स्वतंत्रता दिवस समारोह में जेपी सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों पर जताई चिंता, आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी महिलाओं की शक्ति बन रही योगी सरकार ताकत रबी के मौजूदा सीजन में एक लाख हेक्टेयर रकबे में होगी प्राकृतिक खेती भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह स्वतंत्रता दिवस समारोह में जेपी सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों पर जताई चिंता, आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
उत्तर प्रदेश सरकार English

सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप

B

Bhargav Bhargav

16 views
सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप

17 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अवधपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी दीप जला की सुखी-स्वस्थ भारत की कामना

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज अयोध्या, 23 अक्टूबर। अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय...कल्पनातीत सौंदर्य। 17 लाख दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। श्रद्धालु हों या सैलानी, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम को निहार रहे थे यानी हर ओर राम, सब में राम, जय श्रीराम।

रविवार को अयोध्या दीपोत्सव में आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जले। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरे होने के उपरांत सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे जल रहे 17 लाख दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और उल्लास देखते ही बन रहा था। सहज भाव से हो रहे 'राम राम जय राजा राम' 'जय सिया राम' 'सियावर रामचन्द्र की जय' जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख, ऐसा लगता था कि मानों सरयू मैया भी अपने राम की जयकार कर रही हों। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की ही गई थी, नगरवासियों ने भी अपने घरों को सजाया-संवारा था। 

दीप जलाकर उतारी सरयू मां की आरती 

दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए कई मंच तैयार किए गए थे।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

पुष्पक विमान से अवधपुरी में राम-लक्ष्मण व मां सीता उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। अयोध्या वाली दीपावली में अपने सिरमौर के प्रति श्रद्धा का यह नजारा देख कई आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। 

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क अयोध्या में राम- सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी और टीका लगाकर श्रद्धा निवेदित की। जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने राम परिवार व ऋषि-मुनियों का पूजन किया। 

प्रधानमंत्री ने जलाए 5 दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम की पैड़ी पर सबसे पहले 5 दीप जलाए। पहला दीप जल, दूसरा दीप अग्नि, तीसरा दीप वायु, चौथा पृथ्वी, पांचवां दीप आकाश के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया। इन दीपों का महत्व पौराणिक रूप से काफी माना जाता है।

राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी

2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब सत्ता संभाली तो दीपोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन की परिकल्पना तैयार की। प्रतिवर्ष इसकी भव्यता बढ़ती चली गई। 2022 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला दीपोत्सव है। 17 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। हर तरफ बस श्री राम, मेरे राम से अवधपुरी गुंजायमान हो उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयश्रीराम, जय सिया राम से अपना उद्बोधन किया। समापन भी सियावर रामचंद्र की जय से किया।

अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एक भारत, श्रेष्ठ भारत सोमवार को अयोध्या में दिखा। यहां हर भाषा, शैली, जाति के लोग दीपोत्सव में आस्था का दीप प्रज्ज्वलित करने उमड़े। 

37 घाटों पर जले 17 लाख दीप

राम की पैड़ी के 37 घाटों पर 17 लाख दीप जलाए गए। इसके लिए राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय के प्रो. अजय प्रताप सिंह की देखरेख में 22 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप लगाए, उसमें तेल बाती डालकर दीप प्रज्ज्वलन में महती भूमिका निभाई। 

सीएम ने प्रधानमंत्री को दिया स्मृति चिह्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। 

कलियुग में अलौकिक दिखी अवधपुरी

त्रेतायुग की अयोध्या सोमवार को कलियुग में भी अलौकिक दिखी। दीपोत्सव में सभी ने अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा के दीप जलाए। यहाँ रामायणकालीन व राम-सीता व ऋषि मुनियों समेत 35 स्वागत द्वार बनाये गए। 10 राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 

16 झांकियां निकलीं। दीपोत्सव के 17 लाख दीपों के लिए 22 हजार वालंटियरों ने 35 हजार लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। 2500 टन फूलों से अयोध्या की सजावट की गई। 50 हजार पताकाएं लगाई गईं। यहाँ रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, फिजी, नेपाल व त्रिनिडाड व टोबैगो समेत 8 देशों की रामलीला का मंचन किया गया। 120 विदेशी कलाकारों की प्रतिभा को रामनगरी में मंच मिला। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!