ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
टी. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीता वन्य जीव संरक्षण सप्ताह 2024 की चल वैजयंती विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जेपी सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई नवरात्रि अष्टमी पर अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने किया महागौरी का पूजन, अर्पित की चुनरी, की परिक्रमा नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च मण्डियों का चहुंमुखी विकास करते हुए इन्हें सुविधा सम्पन्न बनाया जाए, ताकि किसानों को अपने कार्याें को करने में सहूलियत हो: मुख्यमंत्री अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा टी. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीता वन्य जीव संरक्षण सप्ताह 2024 की चल वैजयंती विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जेपी सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई नवरात्रि अष्टमी पर अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने किया महागौरी का पूजन, अर्पित की चुनरी, की परिक्रमा नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च मण्डियों का चहुंमुखी विकास करते हुए इन्हें सुविधा सम्पन्न बनाया जाए, ताकि किसानों को अपने कार्याें को करने में सहूलियत हो: मुख्यमंत्री अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
लेख / शोध English

छठ पूजा स्थल पर CCTV लगाने का दबाव, भक्तों में भय का माहौल: पूर्व विधायक सुखबीर दलाल ने जताई नाराजगी

D

Dainik India News

5090 views
छठ पूजा स्थल पर CCTV लगाने का दबाव, भक्तों में भय का माहौल: पूर्व विधायक सुखबीर दलाल  ने जताई नाराजगी

स्थानीय पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, धार्मिक आयोजन में खलल की शिकायत

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्लीः दिल्ली के बाहरी क्षेत्र टिकरी कला के निकट, थाना मुंडका के अंतर्गत आने वाले लेखराम पार्क में छठ पूजा का आयोजन आरंभ हो चुका है। स्थानीय लोगों ने परंपरागत पूजा स्थल का निर्माण किया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा पूजा स्थल पर CCTV कैमरा लगाने का दबाव बनाए जाने से भक्तों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। मुंडका थाना के दो कांस्टेबलों ने चेतावनी दी कि अगर कैमरा नहीं लगाया गया, तो पूजा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दबाव के कारण भक्तजन भयभीत और असहज महसूस कर रहे हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विधायक सुखबीर दलाल का विरोध, भक्तों को दिलाया न्याय का भरोसा

मुंडका क्षेत्र के पूर्व विधायक सुखबीर दलाल ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए पुलिस के रवैये को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य जनता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना होना चाहिए, न कि मासूम भक्तों पर दबाव डालना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में कठोर कदम उठाए जाएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। विधायक की उपस्थिति और समर्थन से भक्तों में न्याय की उम्मीद जागी है।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पुलिस को चेताया

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलने पर मुंडका थाना निरीक्षक और डीसीपी को धर्मिक त्योहार की मर्यादा बनाए रखने हेतु सचेत किया है। महासंघ ने आग्रह किया है कि टिकरी कला की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पुलिस अपना सहयोग बनाए रखे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी असुविधा की स्थिति में वे जनता के हित में किसी भी हद तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!