ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
सहारा हॉस्पिटल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे मनाया गया • दिल्ली से गिरफ्तार: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी का दुबई कनेक्शन का खुलासा • तिरंगे के रंग में रंगा लखनऊ, मंडलों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश • जिला टीम के सदस्यों ने टीचर्स सेल्फ़ केयर टीम वार्षिक पत्रिका विचार क्रांति खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट की • उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी • मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश • 02 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार • सहारा हॉस्पिटल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे मनाया गया • दिल्ली से गिरफ्तार: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी का दुबई कनेक्शन का खुलासा • तिरंगे के रंग में रंगा लखनऊ, मंडलों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश • जिला टीम के सदस्यों ने टीचर्स सेल्फ़ केयर टीम वार्षिक पत्रिका विचार क्रांति खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट की • उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी • मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश • 02 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से हुआ 24,560 करोड़ का एमओयू,प्रदेश में 19500 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

D

Dainik India News

• 6441 views

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज 15 जनवरी, लखनऊ। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में 24,560 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इस सम्बंध में इन देशों की 6 कम्पनियों और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हो गया है। एमओयू साइन करने वाली कम्पनियां डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक सर्विस, ईएमएस फॉर स्मार्ट डिवाइस एंड आईओटी प्रोडक्ट्स, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर, डाटा सेंटर एंड लॉजिस्टिक पार्क और फूड प्रोसेसिंग में निवेश करेंगी। इससे प्रदेश में 19500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए फरवरी में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) का आयोजन किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत पिछले माह जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में टीम योगी सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। इस दौरान टीम ने 9 गवर्नमेंट टू बिजनेस (जी टू बी) और गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी टू जी) बैठकें की थीं और निवेशकों को जीआईएस का आमंत्रण भी दिया था।

टीम योगी के दौरे का नतीजा रहा कि सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की 15 कम्पनियों ने प्रदेश में 26,380 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया था। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में 22,250 नौकरी एवं रोजगार के अवसर सृजति होने की संभावना है। इस कड़ी में इन्हीं कम्पनियों में से 6 कम्पनियों ने इसी माह उत्तर प्रदेश सरकार से एमओयू साइन कर लिया है। वहीं बाकी बची नौ कम्पनियां से एमओयू साइन होने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है, जो जीआईएस से पहले पूरी हो जाएगी।

ये कम्पनियां करेंगी निवेश

स्टार कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड डाटा सेंटर और लॉजिस्टिक सर्विस में 1000-1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन दोनों क्षेत्रों में निवेश से 2 हजार नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ग्लोबल स्टेट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड डाटा सेंटर 8260 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 500 रोजगार मिलेंगे।

साइन फ्यूल एंड ग्रुप कम्पनीज 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश ईएमएस फॉर स्मार्ट डिवाइस एंड आईओटी प्रोडक्ट्स में निवेश करेगी। इससे प्रदेश में पांच हजार रोजगार के उपलब्ध होंगे। यूनिवर्सल सक्सेस प्राइवेट लिमिटेड जैसी वैश्विक कम्पनी डाटा सेंटर एंड लॉजिस्टिक पार्क में 5100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से 8500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मार्बल रॉक्स वीसीसी 6600 करोड़ रुपये का निवेश एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर में करेगी। इससे 3000 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं फूड प्रोसेसिंग में सैट्स कम्पनी 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इससे प्रदेश में 500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!