दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।उत्तराखंड की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या करीब 79.60 लाख से घटकर 71.58 लाख रह गई है। यानी प्रारंभिक सूची की तुलना में लगभग 8.01 लाख मतदाता कम हैं। इस बड़े बदलाव के बाद चुनाव आयोग ने पुराने और नए मतदाता रिकॉर्ड का मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
बूथ स्तर के अधिकारियों को घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं का पता लगाने और पात्र लोगों को दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने में सहायता करने को कहा गया है। इस घटनाक्रम ने चुनावी सूची की शुद्धता और मतदाता अधिकारों को लेकर राजनीतिक बहस को भी तेज कर दिया है।