ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर बौद्ध समाज की आस्था, प्रेरणा का केंद्र • अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला • युवकों को घर में झांकने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट, तोड़फोड़ • फाइटर जेट मिराज का एक पहिया चोरी होने से मचा हड़कंप • लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी • दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति: मुख्यमंत्री • पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर बौद्ध समाज की आस्था, प्रेरणा का केंद्र • अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला • युवकों को घर में झांकने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट, तोड़फोड़ • फाइटर जेट मिराज का एक पहिया चोरी होने से मचा हड़कंप • लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी • दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति: मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश सरकार English

शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली 

D

Dainik India News

• 7396 views
शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली 

शाहजहांपुर रोड तोड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी ने दिये कठोर निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, शाहजहांपुर।तिलहर दातागंज बदायूं हाईवे पर निर्माणाधीन 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से उधेड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों से ही क्षतिपूर्ति की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई तेज हो गई है। 20 दोषियों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

500 मीटर सड़क पर चलाया था बुलडोजर अब होगी वसूली

 जैतीपुर से दातागंज जाने वाले रोड पर निर्माण को लेकर सोमवार रात कुछ लोगों ने सड़क को बुलडोजर चलाकर उखाड़ दिया। सड़क निर्माण कर रही गोरखपुर की फर्म मैसर्स शकुंतला सिंह के ठेकेदार रमेश सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि फर्म को सात किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य करना था। 15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा होना था लेकिन कटरा के कुछ लोग कई माह से सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। दो अक्टूबर की रात नौ बजे अपने आप को विधायक प्रतिनिधि बताते हुए जगवीर सिंह ने 15-20 लोगों के साथ सड़क पर बुलडोजर चलाकर उसे खराब कर दिया। निर्माण में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की  उन्हें वहां से भगा दिया। मशीनों और प्लांट में आग लगाने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों से होगी क्षतिपूर्ति, किया जा रहा आकलन

 कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय तिवारी को निर्देश दिए गए हैं कि जितनी सड़क बुलडोजर से उधेड़ी गई है। उसका आकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट दें। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी। ठेकेदार ने अभी तक क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। ठेकेदार को जिन शासकीय दरों के हिसाब से सड़क निर्माण का अनुबंध किया था। उन्हीं दरों के हिसाब से सड़क क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों के घरों पर पुलिस दबिश दे रही है। उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!