ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन • अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर • सीएम योगी ने विधि विधान से की बाबा महाकाल की पूजा • "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" • उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस • सीएम शिवराज पहुंचे बागेश्वर धाम, धर्म पर दिया उपदेश, कथा सुनाएं भजनों के माध्यम से बाँधी समा • बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार: भारतीय नेताओं की चुप्पी CM योगी ने भरा जोश • लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट • यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन • अवैध कब्जा हटाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं तहसील के कई स्थानों पर चला बुलडोजर • सीएम योगी ने विधि विधान से की बाबा महाकाल की पूजा • "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" • उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्ती, बैंकों को कारण बताओ नोटिस • सीएम शिवराज पहुंचे बागेश्वर धाम, धर्म पर दिया उपदेश, कथा सुनाएं भजनों के माध्यम से बाँधी समा • बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार: भारतीय नेताओं की चुप्पी CM योगी ने भरा जोश • लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी

D

Dainik India News

• 7117 views
जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एमओयू करने वाले निवेशकों से संबंधित विभागों के अधिकारी कर रहे सम्पर्क

निवेश को धरातल पर उतारने में दूर की जाएंगी समस्याएं

जीआईएस में पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर था गोरखपुर

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की ही तरह सितंबर में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में भी गोरखपुर की शानदार भागीदारी सुनिश्चित कराने की तैयारी चल रही है। जीआईएस में गोरखपुर निवेश प्रस्ताव (एमओयू) हासिल करने में पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर था। प्रयास किया जा रहा है कि जीबीसी में भी शीर्ष पंक्ति की रैंकिंग बरकरार रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर समेत पूरे मंडल को मिले निवेश प्रस्तावों में से अधिकाधिक को धरातल पर उतारने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा जल्द ही मंडलायुक्त द्वारा की जाएगी। 

बीते करीब छह सालों में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और 'इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी' से उत्तर प्रदेश में देश-दुनिया के निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसका फायदा सिर्फ एनसीआर तक सीमित नहीं है बल्कि गोरखपुर जैसे पूर्वांचल के जिलों के प्रति भी निवेशक आकर्षित हुए हैं। बेहतरीन रोड और एयर कनेक्टिविटी की सुविधा तथा उद्यमियों की मांग के अनुरूप पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के चलते समूचा गोरखपुर, खासकर गीडा पहले से निवेशकों की पसंद बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 10 से 12 फरवरी तक हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू हुए। जबकि अद्यतन 308 एमओयू के जरिये निवेश का आकंड़ा 178326.40 रुपये हो चुका है। इसके धरातल पर उतरने से दो लाख लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। निवेश जुटाने के मामले में प्रदेश के सभी 75 जिलों में पूर्वांचल को लीड करते हुए गोरखपुर ओवरऑल गौरवपूर्ण चौथे पायदान पर रहा। गोरखपुर का नम्बर गौतमबुद्ध नगर (प्रथम), आगरा (द्वितीय) और लखनऊ (तृतीय) के बाद है। निवेश जुटाने में गोरखपुर जनपद गाजियाबाद, कानपुर और मुरादाबाद से भी आगे रहा है। जीआईएस की खास बात यह भी थी कि गोरखपुर को पहली बार कुछ नए सेक्टर में निवेश प्रस्ताव मिले। यहां हरित और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश होने जा रहा है। ग्रीन अमोनिया प्लांट स्थापित करने के लिए मेसर्स अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 22500 करोड़ रुपये का एमओयू किया गया है। जबकि सोलर एनर्जी पार्क की स्थापना के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप ने 1772 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए रुद्रा गैस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 200 करोड़ रुपये के निवेश हेतु एमओयू किया गया।

सितंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अधिक से अधिक निवेश प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन की तरफ से विभागवार जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है। इसे लेकर गीडा, उद्योग विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी एमओयू करने वाले निवेशकों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर अनिल ढींगरा जल्द ही गोरखपुर समेत पूरे मंडल में विभागवार मिले एमओयू और उसके अनुरूप अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करने जा रहे हैं। 

गोरखपुर मंडल में निवेश प्रस्ताव

जनपद     एमओयू  प्रस्तावित निवेश  रोजगार

गोरखपुर  381     178326.40    204866

देवरिया   304       2096.39      6603

कुशीनगर  218      2458.67     22452

महराजगंज 192     2258.15    11942

(नोट : प्रस्तावित निवेश की राशि करोड़ रुपये में है)

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!