ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात धर्म परिवर्तन कराने वाले 2 गिरफ्तार चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया औद्यानिक क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीक सीखेंगे उत्पादक और किसान  राष्ट्र की कीर्ति और व्यक्तिगत विजय: आंतरिक युद्ध का महासंग्राम मुख्यमंत्री ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात धर्म परिवर्तन कराने वाले 2 गिरफ्तार चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया औद्यानिक क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीक सीखेंगे उत्पादक और किसान  राष्ट्र की कीर्ति और व्यक्तिगत विजय: आंतरिक युद्ध का महासंग्राम
अपराध English

युवकों को घर में झांकने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट, तोड़फोड़

D

Dainik India News

12 views

उदयराज/डीडी इण्डिया

मेरठ, । मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में झांकने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने घर पर हमला बोल दिया। महिला और पुरुषों से मारपीट की। घर के दरवाजे और सामान तोड़ दिया। पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। साथ ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।भावनपुर थाना क्षेत्र के लू बक्सर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पड़ोस में ही दूसरी बिरादरी के घर हैं। वहां से युवक उनके घर में झांकते हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। चार दिन पहले उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी और थाने में की थी। रविवार को उक्‍त युवक फिर से झांक रहे थे। उन्होंने मना किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपितों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 25-30 युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उनको और घर की महिलाओं को पीटा गया। तोड़फोड़ करते हुए घर के दरवाजे भी तोड़ डाले। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई की। आधे घंटे तक जमकर बवाल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र और अन्य का उपचार कराया। पीड़ित ने भूपेंद्र, गिरिराज, भगत सिंह, राम सिंह, सुमित, अरुण और विशाल समेत 20 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि अज्ञात में भी कुछ युवक गांव के ही थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!