ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त • खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश • दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया • “एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी” • भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त मंदिरों में भजन/कीर्तन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने प्रदेश की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर दीं होलिकोत्सव की शुभकामनाएं • नरेन्द्र मोदी ने राम ज्योति प्रज्जवलित करने हेतू  प्रत्येक राम भक्तों को संकल्पित किया - जे पी सिंह • जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त • खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश • दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया • “एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी” • भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त मंदिरों में भजन/कीर्तन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने प्रदेश की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर दीं होलिकोत्सव की शुभकामनाएं • नरेन्द्र मोदी ने राम ज्योति प्रज्जवलित करने हेतू  प्रत्येक राम भक्तों को संकल्पित किया - जे पी सिंह •
उत्तर प्रदेश English

जिला कारागार का किया गया संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण

B

Bhargav Bhargav

• 7273 views
जिला कारागार का किया गया संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ

 जिला कारागार मऊ का संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण  जनपद न्यायाधीश मऊ  रामेश्वर, जिलाधिकारी  अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडेय द्वारा किया गया।  निरीक्षण के समय  संयुक्त टीम द्वारा बन्दियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया । कैदियों के आपराधिक रिकार्ड, सजा की स्थिति तथा जमानत की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार में नालियों में काफी गंदगी होने पर संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कराने के सख्त निर्देश जिला कारागार अधीक्षक को दिए गए। इस दौरान पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया।  पाकशाला साफ सुथरा पाया गया। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पाकशाला में पर्याप्त संख्या में बन्दियों को ड्यूटी लगायी गई है। समय से भोजन मीन्यू के अनुसार तैयार कर बन्दियों को दिया जाता है। किसी बन्दी द्वारा भोजन के सम्बंध में कोई शिकायत नहीं की गयी। इसके उपरांत पुरुष बैरक का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। कैदियों की पेशी कोर्ट में या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होती है या नहीं इसके बारे में भी जानकारी ली गई। जिला कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से दवा, इलाज के बारे में पूछताछ किया गया एवं संयुक्त टीम द्वारा कारागार के चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि बन्दियों की समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे तथा यदि किसी को कोई दिक्कत/परेशानी महसूस हो तो उसके अनुसार इलाज कराएँ । संयुक्त टीम द्वारा महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया एवं महिला बैरक में बंद महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। संयुक्त टीम द्वारा जिला कारागार के निगरानी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए, जितने कैमरे खराब है उसको जल्द से जल्द ठीक कराने के  भी निर्देश दिए गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!