ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन श्री नितिन गडकरी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेश 81वाँ वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। • अवैध कच्ची शराब के साथ 2 महिला अभ्युक्ता गिरफ्तार • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • प्रदेश की बिजली व्यवस्था के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी • अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे उत्तर प्रदेश के शहर  • 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश आयोजित करेगा "ग्लोबल इनवेस्टर समिट • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन श्री नितिन गडकरी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेश 81वाँ वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। • अवैध कच्ची शराब के साथ 2 महिला अभ्युक्ता गिरफ्तार • अधिकारी आप के द्वार प्रसंशा के हकदार:जेपी सिंह • प्रदेश की बिजली व्यवस्था के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी • अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे उत्तर प्रदेश के शहर  • 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश आयोजित करेगा "ग्लोबल इनवेस्टर समिट • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश English

लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा

D

Dainik India News

• 6863 views
लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा

सिंचाई विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, नहीं मिला पानी तो शुरू होगा 'नहर पाटो अभियान'

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ ।मधुबन तहसील क्षेत्र के लड्डूपुर गांव में मंगलवार को किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। छह महीनों से नहरों में पानी नहीं आने, सफाई के अभाव में खरपतवार जमा होने और सरकार की अनदेखी के विरोध में सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर किसान महापंचायत का आयोजन किया। यह महापंचायत जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता सुभाष यदुवंशी की अगुवाई में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए।

किसानों ने सिंचाई विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर माइनरों की सफाई कर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो 'नहर पाटो अभियान' शुरू किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र की सभी सूखी नहरों को किसानों द्वारा मिट्टी से भरने की मुहिम चलाई जाएगी।

किसानों का आरोप: छह महीने से टस से मस नहीं हुई नहर व्यवस्था

किसानों ने बताया कि मधुबन माइनर सहित कटघरा महलू माइनर, सिपाह-इब्राहिमाबाद माइनर और इटौरा माइनर में पिछले छह महीनों से एक बूंद पानी नहीं आया है। नहरों की सफाई न होने के कारण घास-फूस और काई जमा हो गई है, जिससे धान की रोपाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में निजी ट्यूबवेल और डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है और उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।

“पानी नहीं तो नहर क्यों?” – सुभाष यदुवंशी

महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा, “नहरें किसानों के हक का पानी पहुंचाने के लिए बनी हैं। अगर यही पानी नहीं दे पा रहीं तो इनका कोई औचित्य नहीं बचता। ऐसे में किसान इन्हें पाटने पर मजबूर होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल पानी की नहीं, किसानों की अस्मिता की लड़ाई है। सरकार और विभाग को अब जगना होगा।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मधुबन एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के माध्यम से तहसीलदार मधुबन और एसडीओ सिंचाई विभाग को सौंपा। ज्ञापन में अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है।

महापंचायत में रहे ये प्रमुख किसान नेता मौजूद

इस महापंचायत में सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, श्रवण कुमार, रामबिलास, अजय गुप्त, बिरेंद्र प्रसाद, रामानंद, शिवप्रकाश पटेल, बिरेंद्र चौहान, मुन्ना यादव, लल्लन यादव और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!