ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के किये दर्शन  • मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा: • पंच प्राण : हिंदू समाज के आत्मोत्थान और राष्ट्र-पुनर्निर्माण का वैचारिक उद्घोष • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन • Hindi is not only oldest language, it's a way of life and culture: J P SINGH • गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के किये दर्शन  • मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा: • पंच प्राण : हिंदू समाज के आत्मोत्थान और राष्ट्र-पुनर्निर्माण का वैचारिक उद्घोष • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन • Hindi is not only oldest language, it's a way of life and culture: J P SINGH •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

D

Dainik India News

• 6055 views
मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डबल इंजन सरकार की अहम पहल

खुले में कूड़े से मिलेगी मुक्ति, गोरखपुर बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में 200 टन प्रतिदिन (टीपीडी) क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें लक्ष्य दिया है कि देश के प्रत्येक नागरिक को "क्वालिटी ऑफ लाइफ" मिले। इसके लिए वैसा ही वातावरण निर्मित करना आवश्यक है, और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से गोरखपुरवासियों को खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, खुले वाहनों द्वारा कूड़े के परिवहन से होने वाले प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुथनी में 500 टीपीडी क्षमता वाला एक और गार्बेज स्टेशन निर्माणाधीन है, जिसके माध्यम से 'वेस्ट-टू-वेल्थ' की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मॉडल बन रहा है। यहां कचरे का निस्तारण प्राकृतिक विधि से किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोड़धोईया नाले का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जो पहले स्वयं बीमार था, आज बीमारियों के उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। एम्स, गोरखपुर की स्थापना के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश को चिकित्सा सुविधाओं का एक मजबूत आधार मिला है।

रामगढ़ताल की सुन्दरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शहर में पहले जहां हैलोजन बल्बों से स्ट्रीट लाइटिंग होती थी, अब वहां ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइटों से पूरा शहर दूधिया रोशनी में जगमगा रहा है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और बिजली की बचत दोनों संभव हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज हर घर को पर्याप्त बिजली मिल रही है। यही सुशासन का प्रमाण है।

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!