ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया • बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में 24 लोगो पर मुकदमा दर्ज • पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध, • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नैक द्वारा ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग,सीएम ने दिया बधाई • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता पर मंत्रिपरिषद का निर्णय • आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया • बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में 24 लोगो पर मुकदमा दर्ज • पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध, • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नैक द्वारा ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग,सीएम ने दिया बधाई • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता पर मंत्रिपरिषद का निर्णय •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश

D

Dainik India News

• 6827 views
उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश


दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।सनातन परंपरा की दिव्य चेतना से ओत-प्रोत मधुबन क्षेत्र उस समय विशेष रूप से गौरवान्वित हुआ, जब उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार सायं स्थानीय तहसील अंतर्गत भठिया निवासी पवन कुमार पाण्डेय के सुपुत्र प्रशांत कुमार पाण्डेय ‘ओम जी’ के पावन उपनयन संस्कार में सहभागी बने और उन्हें मंगलकामनाओं सहित आशीर्वाद प्रदान किया।


इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री चौहान ने कहा कि उपनयन संस्कार सनातन धर्म की आत्मा है, जो व्यक्ति को अनुशासन, संयम और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि यह संस्कार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों के संवर्धन की आधारशिला है, जिसका पालन प्रत्येक हिंदू परिवार को अपनी परंपराओं के अनुरूप अवश्य करना चाहिए।


अपने वक्तव्य में मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था में प्रत्येक धर्म और परंपरा को सम्मान देते हुए विकास की ऐसी सुदृढ़ नींव रखी गई है, जो प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जा रही है।


मधुबन क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि विधायक कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिली। करोड़ों रुपये की लागत से फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना, तीन जनपदों को आपस में जोड़ने वाले मधुबन–परसिया मार्ग का निर्माण, राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की विकासात्मक पहचान बने हैं।


कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ‘सुब्बी’, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय ‘राजू’, बड़राव प्रमुख प्रतिनिधि आद्याशंकर मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ‘शुभम’, देवेन्द्र चौहान, देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


उपनयन संस्कार का यह आयोजन केवल एक पारिवारिक धार्मिक प्रसंग न रहकर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुख राजनीति के संगम के रूप में उभरकर सामने आया—जिसने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश और गहरी छाप छोड़ी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!