ब्रेकिंग न्यूज़
अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | भाजपा का डिजिटल किला भीतर से खोखला! फॉलोअर्स की चमक में गुम हो गई संगठन की जमीन | छठ पूजा से पहले घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम, सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त निर्देश | भूमि विवाद की शिकायतों पर डीएम-एसपी सख्त, मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश | बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | घरानों की सुर-साधना से सजी लखनऊ की सांस्कृतिक संध्या, अश्विनी मोडक के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां | लोक संस्कृति में बसती है भारत की आत्मा, विरासत का संरक्षण ही विकसित भारत की आधारशिला : योगी | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | भाजपा का डिजिटल किला भीतर से खोखला! फॉलोअर्स की चमक में गुम हो गई संगठन की जमीन | छठ पूजा से पहले घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम, सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त निर्देश | भूमि विवाद की शिकायतों पर डीएम-एसपी सख्त, मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश | बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | घरानों की सुर-साधना से सजी लखनऊ की सांस्कृतिक संध्या, अश्विनी मोडक के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां | लोक संस्कृति में बसती है भारत की आत्मा, विरासत का संरक्षण ही विकसित भारत की आधारशिला : योगी |
हाइलाइट न्यूज़
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे • मधुबन पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ,नागरिकों को बताए उनके संवैधानिक अधिकार ,छात्राओं को मुखर बनने की दी सलाह • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा • पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन • Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” • नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे • मधुबन पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ,नागरिकों को बताए उनके संवैधानिक अधिकार ,छात्राओं को मुखर बनने की दी सलाह • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा • पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन • Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

D

Dainik India News

• 6183 views
बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

आगामी चुनावों की चुनौतियों से निपटने के लिए लखनऊ में महानगर और जिला इकाई की संयुक्त बैठक; प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता, समर्पण और जनसंपर्क बढ़ाने का दिया संदेश

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों और आगामी चुनावों की चुनौतियों के बीच भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लखनऊ महानगर एवं जिला इकाई की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में पार्टी की जमीनी मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और भविष्य की चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। गोमती नगर स्थित आईएमआरटी में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा आज संगठनात्मक दृष्टि से जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसे बनाए रखना और निरंतर आगे बढ़ाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा।

Article image

डॉ. वर्मा ने संगठन की दीर्घकालीन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के पूर्ववर्ती कार्यकर्ताओं ने 75 वर्षों तक पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है। आज भाजपा अपने सर्वोच्च शिखर पर है, लेकिन इस स्थिति को बनाए रखने के लिए निरंतर परिश्रम और सक्रियता जरूरी है। बदलते राजनीतिक परिवेश में चुनौतियों का स्वरूप भी बदल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को नई परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तैयारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।

आगामी चुनावों के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव केवल एक प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की राजनीतिक दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश देश की दशा और दिशा तय करने वाला प्रमुख राज्य है। इसलिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'लोकल फॉर वोकल', 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों ने देश की आर्थिक एवं औद्योगिक क्षमता को नई मजबूती प्रदान की है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और देश में ही रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इन पहलों को देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में पिछले 12 वर्षों और प्रदेश में लगभग साढ़े नौ वर्षों के भाजपा शासन के दौरान विकास की नई गाथा लिखी गई है। प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में अधिशेष राज्य बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सशक्त करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा तथा भाजपा लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू के अनुसार, बैठक में विधायक योगेश शुक्ला एवं अमरेश रावत, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं उमेश त्रिवेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं श्रीकृष्ण लोधी, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर और सत्येंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष तथा महानगर एवं जिला इकाइयों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!