ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> Chandrayaan-3’s Historic Triumph: Rashtriya Sanatan Mahasangh Extends Heartfelt Congratulations to ISRO सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी सहायक विकास अधिकारी शम्भूनाथ पाठक ने ग्राम पंचायत सोंधवा का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> Chandrayaan-3’s Historic Triumph: Rashtriya Sanatan Mahasangh Extends Heartfelt Congratulations to ISRO सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली सही निर्णय नहीं लिया तो 2027 में आप ही क्लीन बोल्ड होने वाले हैं चच्चू: सीएम योगी सहायक विकास अधिकारी शम्भूनाथ पाठक ने ग्राम पंचायत सोंधवा का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश सरकार English

महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता

D

Dainik India News

38 views
महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ, 28 फरवरी 2025 – कुर्सी रोड स्थित स्टेट सनातन आश्रम में आज एक भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान में महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर आश्रम की मुख्य महंत स्वामी सनातन श्रुति जी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठान के साथ उन्हें आश्रम का संरक्षक एवं अध्यक्ष घोषित किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी सैकड़ों श्रद्धालु, संतगण एवं आश्रम के ट्रस्टियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वैदिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक प्रवचन

समारोह के दौरान स्वामी अभयानंद सरस्वती जी ने भगवद गीता और ईशोपनिषद् के महत्वपूर्ण श्लोकों का उल्लेख करते हुए समवाय एवं संयोगज संबंध की गूढ़ व्याख्या की। उन्होंने बताया कि समवाय एक अविनाभावी संबंध है, जो दो तत्वों को अखंड रूप से जोड़ता है, जैसे आत्मा और परमात्मा, सूर्य और प्रकाश। वहीं, संयोगज संबंध पंचमहाभूतों के संयोजन से निर्मित होता है, जो सृष्टि में संतुलन बनाए रखता है।

उन्होंने ईशोपनिषद् के प्रसिद्ध श्लोक—

"ईशा वास्यमिदं सर्वं यत्किञ्च जगत्यां जगत्।
तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा मा गृधः कस्यस्विद्धनम्॥"

का संदर्भ देते हुए कहा कि जब मनुष्य त्याग और संयम के साथ जीवन व्यतीत करता है, तभी उसे सच्ची शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर मंथन

पट्टाभिषेक के उपरांत आश्रम की भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी अभयानंद सरस्वती जी ने बताया कि आश्रम जल्द ही मासिक पत्रिका का प्रकाशन करेगा, जिसमें सनातन धर्म, महापुरुषों के विचार, वेदांत दर्शन और गौ-सेवा से जुड़ी सामग्री प्रकाशित होगी।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की शिक्षाएं सार्वभौमिक हैं और इनका प्रचार-प्रसार करना ही उनका परम लक्ष्य रहेगा। आश्रम पहले से ही लखनऊ, हरिद्वार, मेरठ, महोली (सीतापुर), दिल्ली और मुंबई में संचालित हो रहा है, जहां वेद, गौ-सेवा और वेदांत शिक्षा दी जाती है।

स्वामी सनातन श्रीजी का योगदान

स्वामी अभयानंद सरस्वती जी ने अपने प्रवचन में स्वामी सनातन श्रीजी के योगदान को भी याद किया। सनातन आश्रम के संस्थापक स्वामी सनातन श्रीजी ने 1960 में सन्यास ग्रहण किया था। वे पूर्व में कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी कर चुके थे और दिल्ली एम्स एवं इंग्लैंड में भी सेवा दे चुके थे। उनका जन्म 1912 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ था और वे 28 फरवरी 2017 को ब्रह्मलीन हो गए थे।

संरक्षक के रूप में नई जिम्मेदारियां

आज के आयोजन के साथ ही स्वामी अभयानंद सरस्वती जी अब आधिकारिक रूप से स्टेट सनातन आश्रम के अध्यक्ष एवं संरक्षक बन गए हैं। वे आश्रम की चिंतनधारा, परंपराओं और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भक्तों के आध्यात्मिक उत्थान हेतु सतत समर्पित रहेंगे।

इस आध्यात्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ओज से ओतप्रोत हो गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!