ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराजके 552वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया • गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • अवैध तमंचा व कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ • उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्यछठ पर्व पर जलाशयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • ISO 900:2015 CERTIFIED COMPANY • सीएम योगी ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराजके 552वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया • गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • अवैध तमंचा व कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ • उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्यछठ पर्व पर जलाशयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • ISO 900:2015 CERTIFIED COMPANY •
उत्तर प्रदेश English

गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत

D

Dainik India News

• 6316 views
गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया


वाराणसी । भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मऊ के मधुबन थाना अंतर्गत तिनहरी गांव के रहने वाले रविकांत त्रिपाठी का बेटा आयुष (18) अपने मौसेरे भाई और 6 दोस्तों के साथ वाराणसी आया था। आयुष के मौसेरे भाई सुधांशु ने बताया कि घूमते हुए सभी आज करीब 11 बजे तुलसी घाट पहुंचे। सभी ने घाट किनारे सीढ़ियों पर अपने कपड़े रखे और गंगा में उतरे। नहाने के दौरान ही आयुष न जाने कहां चला गया और उसका पता नहीं लगा।

हम लोग काफी देर तक शोर मचाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। घटना की सूचना पर पुलिस आई तो गोताखोरों की मदद से तुलसी घाट के पास से ही एक घंटे बाद आयुष का शव बरामद हुआ। सुधांशु ने बताया कि आयुष के पिता पूजापाठ कराने का काम कराते हैं। आयुष अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। उसकी सिर्फ एक बहन है।

वहीं इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मऊ । ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के सम्मानित सदस्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता डीएवी इंटर कालेज मऊ , मूल निवासी ग्राम तिनहरी . तहसील - मधुबन जनपद - मऊ उ० प्र० के भतीजे आयुष त्रिपाठी उम्र 16 वर्ष का आज वाराणसी में गंगा नदी में स्नान करते समय डूबकर मृत्यु हो गई है। इस दुखद घटना से ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ बहुत ही मर्माहत है। परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है । ईश्वर परिवारी जनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । ओम शांति शांति शांति
ऋषिकेश पांडेय अध्यक्ष ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!