ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
“वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” सचिव, जितना विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज सी० डि ० मऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा नें किया जिला कारागार मऊ का वर्चुअल निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से छहः दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 34 में से 15 मामलों का हुआ निस्तारण “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” सचिव, जितना विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज सी० डि ० मऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा नें किया जिला कारागार मऊ का वर्चुअल निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से छहः दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 34 में से 15 मामलों का हुआ निस्तारण
उत्तर प्रदेश सरकार English

अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

D

Dainik India News

3714 views
अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रामकथा पार्क में आयोजित दीपोत्सव-2024 में श्रद्धालुओं का सैलाब, 11 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या में दीपोत्सव-2024 के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां मंच पर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप के आगमन पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों, साधु-संतों ने पूजन-अर्चन और आरती की। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश टूरिज्म मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया गया, वहीं अयोध्या के महापौर गिरीषपति त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक 'हृदय में राम' का विमोचन भी हुआ।

सुबह दीपोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और विभिन्न सामाजिक विषयों को दर्शाती 11 मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने साकेत महाविद्यालय से झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जो अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होकर रामकथा पार्क में संपन्न हुई।

झांकियों में सामाजिक संदेशों का समावेश

शोभायात्रा में 11 आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा, जिनमें विभिन्न सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इनमें पुत्रेष्टि यज्ञ से सुरक्षा और भयमुक्त समाज, गुरुकुल शिक्षा में बच्चों के शिक्षा का अधिकार, राम-सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकारी योजनाएं, अहिल्या उद्धार एवं नारी सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा, पंचवटी वन एवं पर्यावरण संरक्षण, रामेश्वरम सेतु निर्माण, पुष्पक विमान के प्रतीक विज्ञान और वायु कनेक्टिविटी, समाज कल्याण से जुड़ा केवट प्रसंग, बेहतर कानून व्यवस्था, महिला कल्याण हेतु शबरी-राम मिलन, तथा अपराधियों और भू-माफियाओं के विरुद्ध अभियान को दर्शाती झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। झांकियों का संयोजन प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा और झांकियों के संयोजन और कलाकारों की प्रशंसा की।

वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अयोध्या के महापौर गिरीषपति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!