ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया • अवध बार के महासचिव से टकराना पड़ा भारी, मेयर के अधिकार सीज • किसानों में सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: ताकि पराली न बने प्रदूषण का मुद्दा • काशी विश्वनाथ मंदिर 1669 में तोड़ कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई? • कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब • लखनऊ नगर निगम में सियासी भूचाल: भाजपा के 32 पार्षदों ने अपनी ही महापौर के विरुद्ध खोला मोर्चा, प्रदेश नेतृत्व से की हस्तक्षेप की मांग • मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time • अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया • अवध बार के महासचिव से टकराना पड़ा भारी, मेयर के अधिकार सीज • किसानों में सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: ताकि पराली न बने प्रदूषण का मुद्दा • काशी विश्वनाथ मंदिर 1669 में तोड़ कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई? • कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा हुई गुमशुदा, रेलवे स्टेशन पर देखी गयी छात्रा कुछ ही पल में हुई गायब • लखनऊ नगर निगम में सियासी भूचाल: भाजपा के 32 पार्षदों ने अपनी ही महापौर के विरुद्ध खोला मोर्चा, प्रदेश नेतृत्व से की हस्तक्षेप की मांग • मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time •
Uncategorized English

काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर

D

Dainik India News

• 5226 views
काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,काकोरी/लखनऊ, 9 अगस्त: उत्तर प्रदेश के काकोरी में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, डाक अनावरण किया, और संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने काकोरी शहीद मंदिर के बाहर बच्चों के साथ सेल्फी भी ली, और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "अब भारत का समय आ गया है। दुनिया की कोई शक्ति हमें महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकती।" उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में दिए गए पंच प्रण को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि इन प्रणों को आत्मसात करने से भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।

सीएम योगी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की उन्नति की सराहना की और कहा कि भारत अगले 2 वर्षों में दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन को ब्रिटिश राज की कायरता का प्रमाण बताते हुए कहा कि उस समय अंग्रेजों ने 4,679 रुपए की लूट के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए और शहीदों को बिना सुनवाई के फांसी पर लटका दिया।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में आयोजित 'वीरों को नमन' सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होते हुए, सीएम योगी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान लघु फिल्म, नृत्य नाटिका और वीर गायन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का भी मंचन हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि एकता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए, भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया।

उन्होंने आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश के साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, और अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!