ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
"आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! • एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार • सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में दिखा भाजपा का जनसेवा संकल्प • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति • <em>निकाय चुनाव में सुषमा खर्कवाल को रिकॉर्ड वोटों से विजई बनाएं और राष्ट्र को करें मजबूत- जेपी सिंह</em> • 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया • योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ • "आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! • एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार • सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में दिखा भाजपा का जनसेवा संकल्प • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति • <em>निकाय चुनाव में सुषमा खर्कवाल को रिकॉर्ड वोटों से विजई बनाएं और राष्ट्र को करें मजबूत- जेपी सिंह</em> • 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया • योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न

D

Dainik India News

• 8132 views
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पूर्वी विधानसभा में भव्य “राष्ट्रीय एकता यात्रा” संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ पूर्वी विधानसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-ए, इंदिरा नगर से प्रारम्भ हुआ।भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे के देशभक्ति के नारों के बीच पैदल मार्च करते हुए यात्रा भूतनाथ मार्केट पहुँची, जहाँ स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। पदयात्रा हर्षोल्लास, देशभक्ति और संगठन शक्ति की भावना से ओतप्रोत रही।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भूतनाथ मार्केट के बाद यात्रा लक्ष्मणपुरी स्थित फॉर्मेटिव डे स्कूल, मिठाईवाला चौराहा होते हुए महामना मालवीय इंटर कॉलेज, गोमती नगर पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।

यात्रा समापन पर सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

डॉ नीरज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का सपना आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि “अंग्रेज भारत को दो नहीं, बल्कि 565 टुकड़ों में बाँटने की साज़िश कर रहे थे। ऐसे नाजुक समय में अदम्य इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के धनी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी सूझबूझ और कूटनीतिक कौशल से 565 में से 562 रियासतों को भारत में विलय कराया। उन्होंने अपने प्रयास से भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखा।”

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा, राकेश सिंह , रामअवतार कन्नौजिया जी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, समाजसेवी, वरिष्ठजन, महिलाएँ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!