ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” “मानकों से महायात्रा तक: यूपी पुलिस तकनीकी सेवाओं ने रचा इतिहास, ISO 9001 से निखरा ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ का स्वर्णिम अध्याय” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह विवेकानंद पुरी वार्ड नव विकास के पथ पर गतिशील होने को तैयार- जे पी सिंह समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” “मानकों से महायात्रा तक: यूपी पुलिस तकनीकी सेवाओं ने रचा इतिहास, ISO 9001 से निखरा ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ का स्वर्णिम अध्याय” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह Sanskrit, the giver of life, the illuminator of knowledge itself-Pawan singh chauhan पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह विवेकानंद पुरी वार्ड नव विकास के पथ पर गतिशील होने को तैयार- जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई

D

Dainik India News

3626 views
प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई

रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील — जरूरत पड़ने पर वितरण केन्द्रों पर पुलिस तैनाती के भी आदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।Yogi Adityanath ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। आमजन को समय-समय पर वास्तविक और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना प्रशासन और तेल कंपनियों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर रसोई गैस की कृत्रिम कमी उत्पन्न होने की स्थिति बिल्कुल नहीं बननी चाहिए। जिन उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर रिफिल उपलब्ध कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि गैस उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि की जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ अथवा भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कुछ तत्वों द्वारा अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की दहशत फैलाने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई गैस वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर गैस वितरण केन्द्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो और वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।


बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य है तथा इनके वितरण में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकल्प के रूप में प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन भी आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस केरोसिन को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सुरक्षित रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार उसका संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधनों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, जिला पूर्ति अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित न होने पाए और आमजन को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!