ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र • वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना • संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान • काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! • आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट • छुट्टा पशुओं से किसान त्रस्त, जिम्मेदार मस्त • गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र • वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना • संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान • काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! • आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट • छुट्टा पशुओं से किसान त्रस्त, जिम्मेदार मस्त •
व्यापार English

आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट

D

Dainik India News

• 7851 views
आम बजट 2023-24 देश की 'अमृत पीढ़ी' के सपनों को साकार करने वाला बजट

रेलवे को मिली अब तक की सबसे बड़ी ₹ 2.40 लाख करोड़ का बजट आवंटन

बजट 2023 - 7 लाख की आमदनी तक जीरो टैक्स

PM विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, समेत 164 पिछड़ी जातियों को "सीधा फायदा" पहुंचाने की योजना

बजट 2023 में इलेक्ट्रिक वेहकिल, ऑटोमोबाइल, लोकल मोबाइलस व खिलौने सुलभ करने की घोषणा

इस बार के बजट में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बिग रिलीफ

युवाओं को कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की होगी शुरुवात

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। सन् 1947 से लेकर अभी तक यह पहली बार है कि आय-व्ययक को महिला फाइनेंस मिनिस्टर ने ही तैयार किया है और महिला राष्ट्रपति ने ही बजट को मंजूरी भी दी है। यानि की राष्ट्रपति और वित्तमंत्री दोनों ही महिला हैं।

देश का यूनियन बजट 2023-24 निवेदित हो गया है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। उन्होंने इस बार कर स्लैब में भी उलट-फेर किया है। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट भी है।

वित्‍त मंत्री ने बजट स्‍पीच में कहा कि नए इनकम टैक्‍स रिजीम (New Tax Regime) में सेक्‍शन 87A के अंतर्गत इनकम टैक्‍स रिबेट की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है. इसके अलावा, सरकार ने बेसिक इनकम टैक्‍स छूट की सीमा 3 लाख रुपये कर दी है। वित्त मंत्री ने कहा है कि नए टैक्स रिजीम New Tax Regime) में भी अब स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ मिलेगा। इससे करदाताओं को काफी लाभ होगा। पर्सनल टैक्स के लिए अब से नई टैक्स रिजीम ही डिफॉल्ट टैक्स रिजीम होगी. हालांकि, पुरानी टैक्स रिजीम का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा।

सैलरीड टैक्सपेयर्स और पेंशनर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ाई गई है। सैलरीड के लिए यह 50,000 और फैमिली पेंशन के लिए 15,000 रुपये है। इस बजट में सरचार्ज की अधिकतम लिमिट 37% से घटकर 25% की गई।

अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब (नया रिजीम)

आय टैक्स%
0 से 3 लाख 0 फीसदी
3 से 6 लाख 5 फीसदी
6 से 9 लाख 10 फीसदी
9 से 12 लाख 15 फीसदी
12 से 15 लाख 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा 30 फीसदी

आम बजट 2023-24 में 'महिला सम्मान बचत पत्र' शुरू करने की घोषणा की गई। ​जिसके तहत दो साल के लिए कोई भी महिला ₹2 लाख तक जमा करवा सकती है। इस पर सरकार 7.75% ब्याज देगी। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए लाया गया है। अर्थात यह साल 2025 तक रहेगा। यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है।

बजट में युवाओं को भी मिला तोहफा

बजट 2023 में बच्चों और युवाओं पर भी खासा ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है। इससे बच्चों और किशोरों को काफी फायदा होगा। इस लाइब्रेरी में भूगोल और साहित्य सहित कई विषयों की किताबें होंगी। वित्त मंत्री ने 157 नए नर्सिंग कॉलेज बनाने का फैसला लिया है। रोजगार के मोर्चे पर देखें, तो 38,800 टीचर्स की भर्ती की जाएगी। साथ ही 740 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स के लिए सपोर्ट स्टाफ की हायरिंग होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि अमृत ​​काल के पहले बजट ने भारत के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार तैयार किया है। इस बजट से देश के सभी क्षेत्रों और हर राज्य के लोगों को फायदा होगा। हमारे युवाओं को देने के लिए इसमें बहुत कुछ है। यह भारत को आगे ले जाने वाला बजट है।

बजट से महिला का सम्मान बढ़ा: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से ज़िला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे इसका उल्लेख किया गया है। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है। ये बजट मध्यम वर्ग के हित में भी है, इससे भारत प्रफुल्लित है भले ही विपक्ष नाराज हो।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!