ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • प्रसिद्ध समाजसेवी पूजा राय नें लिया सुधि ,सी एच सी फतहपुर मण्डाव में लगवाया आर ओ प्लांट • All-round effort to make tiranga campaign a success • DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 • चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • गाडी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking • यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • प्रसिद्ध समाजसेवी पूजा राय नें लिया सुधि ,सी एच सी फतहपुर मण्डाव में लगवाया आर ओ प्लांट • All-round effort to make tiranga campaign a success • DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 • चक्का जाम बना जी का जंजाल, लगा घण्टो का लम्बा जाम • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • गाडी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

• 5952 views
अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा है: सीएम योगी

सीएम ने कहा- बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है उत्तर प्रदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़, ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए एक्सप्रेस वे, वाटरवे और एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब अपने स्केल को स्किल में बदलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 6 वर्षों के अंदर यूपी ने प्राप्त की है। सीएम योगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन तक इस ट्रेड शो में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएम योगी ने कहा कि इस ट्रेड शो में 70 देशों के 70,000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस बायर्स रजिस्ट्रेशन हुए हैं। साथ ही दो हजार से अधिक एग्जिबिटर्स इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेडर्स और बायर्स के इस ट्रेड शो में आने से उत्तर प्रदेश के 96 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को एक नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन और  प्रस्तुत करने में सफल रहेगा। 

सीएम योगी ने ट्रेड शो में आए ट्रेडर्स और बायर्स का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने परंपरागत कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के पास अपना यूनिक उत्पाद है। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रदेश के 'एक जिला एक उत्पाद' योजना का संचालन कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के 54 उत्पादों की जीआई टैगिंग हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा पिछले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। उन्हीं की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश पहले ही इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा चुका था।

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के मंत्री राकेश सचान, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!