ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला • सुनहरा अवसर: आईआरसीटीसी की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से करें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव-जेपी सिंह • "ISRO Establishes Another Milestone in Space, Making India Proud" - Jitendra Pratap Singh, • किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी • श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया गया • भगवत प्रेम ही मोक्ष का मार्ग है-सतेंद्र शास्त्री • UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला • सुनहरा अवसर: आईआरसीटीसी की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से करें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव-जेपी सिंह • "ISRO Establishes Another Milestone in Space, Making India Proud" - Jitendra Pratap Singh, • किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी • श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया गया • भगवत प्रेम ही मोक्ष का मार्ग है-सतेंद्र शास्त्री •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

घाघरा नदी हादसा: डूबी दो सगी बहनों में छोटी बहन का शव बरामद, बड़ी बहन की तलाश में चौथे दिन भी जारी एनडीआरएफ का अभियान

D

Dainik India News

• 8297 views
घाघरा नदी हादसा: डूबी दो सगी बहनों में छोटी बहन का शव बरामद, बड़ी बहन की तलाश में चौथे दिन भी जारी एनडीआरएफ का अभियान

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन।मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में 24 जून को एकादशी पर्व के पावन स्नान के दौरान घटी हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। डूब रहे अपने भाई को बचाने के प्रयास में घाघरा नदी की तेज धारा में समा गईं दो सगी बहनों में से छोटी बहन प्रतिज्ञा यादव का शव शनिवार को चौथे दिन बरामद कर लिया गया, जबकि बड़ी बहन की तलाश अभी भी युद्धस्तर पर जारी है।

घटना के बाद से ही एनडीआरएफ, पीएसी तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रही है। शनिवार को चौथे दिन एनडीआरएफ की टीम ने उभाव थाना क्षेत्र (जनपद बलिया) स्थित शिव स्थान गुलौरा मठिया के समीप घाघरा नदी से प्रतिज्ञा यादव का शव बरामद किया।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रशासन के अनुसार बड़ी बहन की तलाश अभी भी जारी है। सर्च अभियान के दौरान नदी से दो मानव पैर भी बरामद हुए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे बड़ी बहन के ही हैं। उनकी पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक बड़ी बहन का पता नहीं चल जाता, तब तक एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय बचाव दलों द्वारा घाघरा नदी में सघन सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया है, वहीं भाई को बचाने के लिए दोनों बहनों के साहस और त्याग की चर्चा हर ओर हो रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!