ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार • 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ • तीन दिवसीय 15 वां गायत्री महायज्ञ आयोजन 25 नवंबर से • भारत को विश्व पर्यटन की राजधानी बनाने वाले दूरदर्शी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार • 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या • Strengthen the concept of ‘smart village,’ make ‘Vishwakarma complexes’ in every village on the lines of malls: Chief Minister • तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ •
लेख / शोध English

कार्यवाही:देवरिया हत्याकांड में सीएम योगी का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड

D

Dainik India News

• 7925 views
कार्यवाही:देवरिया हत्याकांड में सीएम योगी का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड

◆सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे ही थाने को किया सस्पेंड

◆जमीनी विवाद में छह लोगों की कर दी गई थी हत्या

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ/देवरिया: सीएम योगी ने विगत दिनों देवरिया में हुई घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है। गुरुवार को सीएम ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की रिपोर्ट पर देवरिया की तहसील एवं थाना रुद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी और अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में निष्क्रियता मिली है। मामले में स्व.सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं, लेकिन दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और न ही निस्तारण किया। योगी के आदेश पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, हेड कॉन्स्टेबल, 4 कॉन्स्टेबल, 2 हल्का प्रभारी और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

मामले में लापरवाही बरतने पर वर्तमान एसडीएम योगेश कुमार गौड़ और सीओ रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित करने का सीएम ने आदेश दिया है। पूर्व में एसडीएम रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश भी दिया। सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं, अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, वर्तमान तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया। विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए उत्तरदायी पाए गए कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया गया। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव में दबंगों ने भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्‍या कर दी थी। देवरिया हत्‍याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। घटना को लेकर सीएम योगी ने भी नाराजगी जताई थी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!