ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
बेहतर नेतृत्व में आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवाओं का बेहतरीन रहा प्रदर्शन • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च • गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर • गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण • प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया • बेहतर नेतृत्व में आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवाओं का बेहतरीन रहा प्रदर्शन • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च • गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर • गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण • प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया •
राजनीति English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 9082 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल

सपा को न तो दलितों से लगाव है और न ही डाॅ0 आंबेडकर उसके एजेण्डे में हैं

निर्मल

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

भारतरत्न डाॅ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र लखनऊ के निर्माण हेतु आज प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ 92 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी गयी। उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने इस हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विगत 29 जून 2021 को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने लोकभवन में भारत रत्न डाॅ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का शिलान्यास किया था। इस स्मारक में बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर की 25 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा के साथ 750 सीटों युक्त भव्य प्रेक्षागृह, संग्रहालय, विपस्सना केन्द्र, अतिथि गृह, विशाल पुस्तकालय, वाचनालय, अतिथि गृह के साथ ही डाॅ0 आंबेडकर के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन हेतु शोध केन्द्र भी स्थापित होगा, जिसका संचालन बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुशल पर्यवेक्षण में किया जाएगा। अपनी तमाम विविधताओं को समेटे यह स्मारक पूरे देश में एक आकर्षण का केन्द होगा, जिसे देश व विदेश के लोग आकर देख सकेंगे। डाॅ0 निर्मल ने मुख्यमंत्री जी की इस अभिनव पहल के लिए देश और प्रदेश के दलितों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरे देश में डाॅ0 आंबेडकर को याद करने वालों के लिए प्रदेश सरकार की अनुपम भेंट है।

यह स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के अन्तर को भी प्रदर्शित करेगा। डाॅ0 निर्मल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आंबेडकर स्मारक के लिए लखनऊ में 05 एकड़ जमीन की घोषणा प्रेस के समक्ष की थी, किन्तु लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त भूमि चिन्हित करने के बावजूद सपा की सरकार ने उक्त भूमि का आवंटन इसलिए नहीं किया, क्योंकि उन्हें डाॅ0 आंबेडकर से दुराव था। इसके विपरीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया। मुख्यमंत्री जी ने डाॅ0 आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित करने की घोषणा कर उसके लिए भूमि आवंटित की, राष्ट्रपति जी से शिलान्यास कराया और कार्य की शुरूआत के लिए स्मारक निर्माण हेतु धनराशि भी निर्गत कर दी। डाॅ0 निर्मल ने कहा कि सपा को न तो दलितों से लगाव है और न ही डाॅ0 आंबेडकर उसके एजेण्डे में हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने डाॅ0 आंबेडकर के जन्म स्थल महू, शिक्षा स्थल लंदन, दीक्षा स्थल नागपुर, परिनिर्वाण स्थल 26 अलीपुर रोड दिल्ली तथा चैत्यभूमि मुम्बई में भव्य स्मारक के माध्यम से डाॅ0 आंबेडकर को सम्मान प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!