ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि बेसहारा बच्चो को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार, गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह दीपावली से पहले एलएसी पर सेना का विघटन: भारतीय सैनिकों ने बनाई नई उम्मीद की लहर शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाने पहुँचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि बेसहारा बच्चो को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार, गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह दीपावली से पहले एलएसी पर सेना का विघटन: भारतीय सैनिकों ने बनाई नई उम्मीद की लहर
Uncategorized English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण

D

Dainik India News

32 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण

उदय राज,दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन और संरक्षण में प्रधानमंत्री की शिक्षण कौशल योजना के अंतर्गत बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों और भारत के विलुप्त इतिहास के प्रति जागरूक करना है।

विद्यालय के प्रथम पाली के प्रधानाध्यापक अरुणेश वैश्य के मार्गदर्शन में इस शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। भ्रमण के तहत बच्चों ने लखनऊ के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्थलों का दौरा किया। इनमें दिलकुशा कोठी, शहीद स्मारक, चिड़ियाघर, काकोरी शहीद स्मारक, अंबेडकर पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क प्रमुख रहे।

बच्चों ने सीखी ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्वपूर्ण जानकारियां

बच्चों ने चिड़ियाघर में गिद्ध, सफेद चीता, भालू और अन्य विलुप्तप्राय जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित जुरासिक पार्क में डायनासोर जैसे हजारों वर्षों पहले विलुप्त हो चुके प्राणियों की जानकारी ने बच्चों को बेहद आकर्षित किया। बच्चों ने विलुप्त प्राणियों के संरक्षण के प्रति संकल्प भी लिया।

दिलकुशा कोठी और काकोरी शहीद स्मारक पर जाकर बच्चों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अमर शहीदों की कहानियों को समझा और उनसे प्रेरणा ली। इसके अलावा, अंबेडकर पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क में बच्चों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।

शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने न केवल इतिहास और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि उनके भीतर अपने समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित हुआ। यह प्रयास प्रधानमंत्री की शिक्षण कौशल योजना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें बच्चों को कक्षा के बाहर वास्तविक जीवन से जोड़कर शिक्षा प्रदान की जाती है।

विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा,
"इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को न केवल उनके पाठ्यक्रम के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें हमारे देश के गौरवशाली इतिहास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाते हैं।"

प्रधानाध्यापक अरुणेश वैश्य ने इस पहल के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की पूरी टीम और बच्चों को धन्यवाद दिया और इसे शिक्षा का एक अभिन्न अंग बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!