ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
अनुसंधित जीवन निर्माण सूत्र, जिसने गढ़े करोड़ों व्यक्तित्व • कार्तिक पूर्णिमा , गुरु नानक जयंती पर दिल्लीवासियों को पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल की शुभकामनाएं • Elevate Your Business with a Powerful Digital Presence! • अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? • Prashant A N takes over as Regional Director of CII Northern Region • जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी • अनुसंधित जीवन निर्माण सूत्र, जिसने गढ़े करोड़ों व्यक्तित्व • कार्तिक पूर्णिमा , गुरु नानक जयंती पर दिल्लीवासियों को पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल की शुभकामनाएं • Elevate Your Business with a Powerful Digital Presence! • अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? • Prashant A N takes over as Regional Director of CII Northern Region • जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यू.पी. ATS को मिली बड़ी कामयाबी : पाकिस्तानी एजेंट मो. रईस गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 6999 views
यू.पी. ATS को मिली बड़ी कामयाबी : पाकिस्तानी एजेंट मो. रईस गिरफ्तार

गुप्तचरी करने के मिलते थे 15 हज़ार

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। यूपी एटीएस ने रविवार को बड़ी सफलता के साथ गोंडा जिले में निवास करने वाले मोहम्मद रईस (आईएसआई एजेंट) को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रईस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है और उसे लालच देकर आईएसआई का एजेंट बनाया गया था। कई दिनों से गोंडा निवासी रईस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था। जिसके बाद एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की गई और उसकी गिरफ्तारी हुई। सूत्रों के अनुसार, मुंबई के अरमान नामक युवक ने पाकिस्तानी एजेंट के साथ रईस की बातचीत भी कराई थी। तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रईस दो महीने पहले मुंबई से अपने घर लौटने का निर्णय लिया था।

मोबाइल डेटा रिकवर करने में जुटी ए.टी.एस.

रईस को सऊदी अरब में नौकरी का भ्रम देकर जासूसी करवाई जा रही थी। उसने कई सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भेजने का वादा किया था और इसके लिए उसे पंद्रह हजार रुपये दिए गए थे। रईस ने अपने दोस्त सलमान और अन्य लोगों को भी जासूसी कार्य में शामिल किया था। उन्होंने भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार और बाबरी मस्जिद की शहादत की चर्चा करके युवाओं को पाकिस्तानी जासूस बनाने का प्रयास किया। रईस गोंडा में निवास करता था और उसका संपर्क आईएसआई हैंडलर्स के साथ था। अब एटीएस टीम रईस के मोबाइल के डेटा को रिकवर करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही, अरमान और सलमान की गिरफ्तारी के लिए भी एटीएस टीम मुंबई की ओर रवाना हुई है।

इस मामले में एटीएस ने बताया है कि विभिन्न गोपनीय स्रोतों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट द्वारा भारतीय नागरिकों को देश के खिलाफ जासूसी करके और अपने प्रलोभन में फंसाकर भारतीय सैन्य और सामरिक महत्व के स्थानों की गोपनीय और प्रतिषेधित सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। इस सूचना की जांच एटीएस टीमों द्वारा लगातार की जा रही है। जांच के दौरान पता चला है कि एक व्यक्ति मोहम्मद रईस के पुत्र मोहम्मद हुसैन, जो गोंडा जिले के दीनपुरवा ग्राम में निवास करता है, ISI का एजेंट बन चुका है और महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाओं को ISI के हैंडलर्स को प्रदान कर रहा है। उसे इसके बदले में धन भी प्राप्त हुआ है।

स्वीकार किया अपने अपराध

मोहम्मद रईस को एटीएस मुख्यालय पर बुलाकर नियमानुसार पूछताछ की गई और उससे भेजी गई सूचनाओं के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन रईस ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। वहीं, गहनता से की गई पूछताछ के दौरान रईस ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसका नाम सद्दाम शेख के मददगार के रूप में भी उभरा था।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!