ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी के निर्देश का दिखा असर, अधिकारियों ने दिखाई सक्रियता सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश बौद्धिक दासता या बौद्धिक दक्षता : जब समानता, विवेक को निगलने लगे- हरेंद्र सिंह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप टाटा संस के चेयरमैन श्री एन0 चंद्रशेखरन की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट 80 हजार रूपये मूल्य के चार मोबाइल बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को सौंपे, जिलाधिकारी के निर्देश का दिखा असर, अधिकारियों ने दिखाई सक्रियता सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश बौद्धिक दासता या बौद्धिक दक्षता : जब समानता, विवेक को निगलने लगे- हरेंद्र सिंह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप टाटा संस के चेयरमैन श्री एन0 चंद्रशेखरन की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट 80 हजार रूपये मूल्य के चार मोबाइल बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को सौंपे,
Uncategorized English

नजर से बचाने वाले को ही महंगाई की नजर लग गई

D

Dainik India News

4069 views
नजर से बचाने वाले को ही महंगाई की नजर लग गई

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मधुबन। गर्मी के दिनों में आम आदमी को लू से बचाने एवं प्यास मिटाने को सबसे सस्ता और सहज उपलब्ध नीबू-पानी एवं गन्ने का जूस अब अमीरों का पेय बन गया है। ऐसे में अब आम नागरिक अपनी प्यास बुझाने को गन्ने के रस का सेवन कर रहा है। दरअसल इन दिनों बाजार में नीबू की कीमत आसमान छू रही है। एक नीबू की कीमत पांच रुपये से लेकर दस रुपये तक है। एक गिलास नीबू-पानी अब दस रुपये में बिक रहा है। उधर गन्ने के रस की कीमत भी प्रति गिलास दस रुपये ही है। गन्ने के रस में नीबू के रस के साथ ही हल्की बर्फ भी होती है। कीमत समान होने के कारण नागरिक अब गन्ने के रस को पसंद कर रहे हैं। सादा नीबू-पानी से गन्ने के रस में बेहतर पौष्टिक तत्व मिलता है। मधुबन नगर में गन्ने का रस बेचने वाले रितेश का कहना है कि नीबू की कीमतों में वृद्धि के बाद गन्ने के रस की मांग बढ़ गई है। थोक सब्जी विक्रेता बृजेश कुमार मौर्या बताते हैं कि गर्मी के दिनों में आंध्र, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं हरियाणा से कागजी नीबू आता है। इस वर्ष फसल अच्छी न होने के कारण आवक घट गई है। अब सिर्फ बिहार से ही अधिक नीबू आ रहा है। इसके कारण नीबू की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरमी तक नीबू की कीमतों में कमी की संभावना काफी कम है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!