ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • 80 हजार रूपये मूल्य के चार मोबाइल बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को सौंपे, • ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा • दिगंबर अखाड़ा में महंत परमहंस रामचंद्र दास जी की 21वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री का संबोधन • टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  • जीव का वास्तविक स्वरूप: आत्म बोध का महत्व-कृष्णाचार्य • लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील • संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • 80 हजार रूपये मूल्य के चार मोबाइल बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को सौंपे, • ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा • दिगंबर अखाड़ा में महंत परमहंस रामचंद्र दास जी की 21वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री का संबोधन • टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  • जीव का वास्तविक स्वरूप: आत्म बोध का महत्व-कृष्णाचार्य • लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील •
Uncategorized English

माफिया मुख्तार अंसारी के मुख्य सहयोगी गणेंश दत्त मिश्रा पर बड़ी कार्यवाही , अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

D

Dainik India News

• 6498 views
माफिया मुख्तार अंसारी के मुख्य सहयोगी गणेंश दत्त मिश्रा पर बड़ी कार्यवाही , अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इंडिया न्यूज


मऊ । माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक , आर्थिक साम्राज्य के विरूद्ध चल रही कार्यवाहियों के क्रम में श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के निर्देशन में एक और बड़ी कार्यवाही जनपद-मऊ में सम्पन्न की गयी। तहसील-सदर अन्तर्गत राजस्व ग्राम- सिकटियां के गाटा संख्या 06 रकबा-4.538 हे0 में मुख्तार अंसारी की सह पर उनके गैंग के गणेश दत्त मिश्रा द्वारा मास्टर प्लान के मानकों के विपरीत की गयी प्लाटिंग जिसका बाजार मूल्य लगभग 75 करोड़ रूपये है को ध्वस्त कर दिया गया। गरीब ग्रामीणों से भूमियों को कौड़ियों के मूल्य लेकर अथवा उन्हे डरा धमका कर मानक के विपरीत प्लाटिंग कर उसे सीधे सादे लोगो को उचे मूल्य पर बेच कर उनकी जीवन भर की कमाई को फसा देते थे। भविष्य में ऐसे खरीददारों को विधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उक्त के अतिरिक्त ऐसे लेन-देन के दौरान होने वाली आय पर किसी भी प्रकार का कर न देकर उस धनराशि का प्रयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है। इस प्रकार न केवल भारी राजस्व की चोरी की जाती है अपितु इस प्रकार बाजार में अवैध धनराशि बढ़ने से सम्पत्तियों के मूल्य में अवैध वृद्धि होती है। श्री अमित सिंह बंसल द्वारा कहा गया कि जनपद में किसी भी प्रकार का आपराधिक गतिविधियां किसी भी दशा में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अवैध/आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही लगातार चलेगी। जिसके क्रम में उक्त 75 करोड़ की प्लाटिंग के कार्य को ध्वस्त किया गया। जनपद में किसी भी गैर कानूनी कार्यवाही को किसी भी प्रकार संचालित नहीं होने दिया जाएगा। माफिया एवं उनके सहयोगी के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही चलती रहेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!