ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
सुरों की जंग में गूँजा भक्तिभाव और दर्द-ए-ग़ज़ल, कई नए सितारे चमके • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना • एटीएस के हत्थे चढ़ा हथियारों का सौदागर • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन • सुरों की जंग में गूँजा भक्तिभाव और दर्द-ए-ग़ज़ल, कई नए सितारे चमके • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना • एटीएस के हत्थे चढ़ा हथियारों का सौदागर • C.M.YOGI ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु दिए निर्देश • भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6154 views
जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण

विद्युत विभाग पोल शिफ्टिंग के कार्यों में तेज़ी लाये: जिलाधिकारी

संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करें ताकि कार्यों में तेजी लायी जा सके: डीएम सत्येन्द्र कुमार

कज्जाकपुरा फ्लाइओवर के कार्यों में अवशेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा कज्जाकपुरा के आदमपुर जोन के शिल्पग्राम में प्रस्तावित नए यूनिटी माल के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। यूनिटी माल के निरीक्षण में मौके पर मौजूद संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अभी तक के कार्यों की जानकारी ली गयी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कार्यस्थल पर बाधक बन रहे कूड़ाघर, वाईफाई/टेलीकॉम टावर, भूमिगत पेयजल पाइप लाइन व विद्युत पोलों की शिफ्टिंग करने, पेड़ों की कटाई, नगर निगम के बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया और नीव खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।जिलाधिकारी ने संबंधित कॉन्ट्रेक्टर से मलबा को शीघ्र हटाने तथा निर्माण कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थल पर चल रहे नींव खुदाई के कार्यों को देखा। कहा कि मशीनों के स्थापना का कार्य शुरू करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर सभी समस्याओं के समाधान को निर्देशित किया ताकि कार्यों में तेजी लायी जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का भी औचक निरीक्षण किया। कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज के निरीक्षण में गर्डरों के लांचिंग, कार्य की समाप्ति सहित अन्य विषयों की विस्तृत जानकारी सेतु निगम के सहायक अभियंता ने दी। जिलाधिकारी ने सभी अवशेष निर्माण कार्यों को भी शीघ्र मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, नगर निगम के अभियंता समेत निर्माण कराने वाली कंपनी मेसर्स बद्री राय एंड कंपनी, परामर्शी संस्था आर्च इन डिजाइन लखनऊ के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!