ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST उग हे सुरुज देव के साथ व्रती महिलाओं नें दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण

D

Dainik India News

40 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण


सकुशल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केन्द्रित आयोजन के लिए प्रशासन को पूर्ण तत्परता से कार्य करने के निर्देश


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ/प्रयागराज, 10 जनवरी 2026।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज जनपद में आहूत एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में माघ मेला-2026 के आगामी स्नान पर्वों की तैयारियों का सूक्ष्म, समग्र एवं गहन अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परम्परा, व्यवस्था और प्रशासनिक क्षमता की सामूहिक परीक्षा है, जिसे पूर्ण अनुशासन, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 से 18 जनवरी के मध्य अल्प अवधि में दो प्रमुख स्नान पर्वों का आयोजन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं उत्तरदायित्वबोध के साथ निभाएं।

उन्होंने पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के सकुशल आयोजन हेतु मेला प्रशासन एवं समस्त सम्बद्ध विभागों की सराहना भी की।स्नान, स्वच्छता और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि माघ मेले में स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत घाटों के स्नान क्षेत्र तथा सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जाए, जिससे एक समय में अधिकाधिक स्नानार्थी सुगमता से स्नान कर सकें।


उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान पर्वों पर संगम नोज पर अत्यधिक जनदबाव की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कपड़े, प्लास्टिक थैलियाँ अथवा पूजन सामग्री गंगा में न फेंके तथा स्नान के समय साबुन अथवा रासायनिक पदार्थों का प्रयोग न करें, जिससे पावन त्रिवेणी की अविरलता एवं निर्मलता अक्षुण्ण बनी रहे।
ठंड, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
शीतकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था तथा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार मर्यादित, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सड़कों एवं पाथ-वे पर अतिक्रमण न होने पाए तथा मुख्य स्नान पर्वों के दृष्टिगत सुदृढ़, सुचारु एवं बहुस्तरीय यातायात व्यवस्था लागू की जाए। अत्यधिक भीड़ की स्थिति में सीमावर्ती जनपदों में होल्डिंग एरिया विकसित कर श्रद्धालुओं के ठहराव की समुचित व्यवस्था की जाए।


सुरक्षा व्यवस्था में शून्य सहनशीलता


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग नियमित पेट्रोलिंग करे तथा मेले में मादक पदार्थों की बिक्री, अराजक गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता अस्वीकार्य होगी।
स्वच्छाग्रहियों, योजनाओं और सौंदर्यीकरण पर बल
मुख्यमंत्री ने माघ मेला से जुड़े स्वच्छाग्रहियों के मानदेय का समयबद्ध भुगतान, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अवैध एवं अनावश्यक होर्डिंग्स हटाने तथा मेले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।


जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्मारक एवं ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण


बैठक में संत-महात्माओं द्वारा जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जी का भव्य स्मारक स्थापित करने के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन को भूमि चिन्हीकरण सहित आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने माघ मेला-2026 के लिए विकसित ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण किया। इस ऐप के क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालु अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आवश्यकताएं सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकेंगे।


संगम स्नान, पूजा-अर्चना एवं विकास कार्यों का निरीक्षण


मुख्यमंत्री ने प्रयागराज प्रवास के दौरान संगम नोज पर पावन स्नान एवं पूजा-अर्चना कर माँ त्रिवेणी से माघ मेला-2026 के सकुशल आयोजन की मंगलकामना की। इसके पश्चात उन्होंने बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!