ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
एच्छिक ब्यूरो के प्रयाश से 32 मामलों में से 10 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपत्ती साथ रहने को हुये राजी शिवेन्द्र सिंह ने लहराया वारियर्स डिफेंस एकेडमी का परचम - गोंडा का रोशन किया नाम विकास के लिए विजन और योग्य नेतृत्व चाहिए: मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की विशेष समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं का सम्मान, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर एच्छिक ब्यूरो के प्रयाश से 32 मामलों में से 10 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपत्ती साथ रहने को हुये राजी शिवेन्द्र सिंह ने लहराया वारियर्स डिफेंस एकेडमी का परचम - गोंडा का रोशन किया नाम विकास के लिए विजन और योग्य नेतृत्व चाहिए: मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की विशेष समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं का सम्मान, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर
Uncategorized English

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

D

Dainik India News

34 views
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ। मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयन्ती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार व प्रदेशवासियों की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पावन जयन्ती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित करने और इसे एक साप्ताहिक आयोजन के साथ जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सक्षम भारत की आंतरिक व वाह्य सुरक्षा की रणनीति हम सभी के सामने हैं। पूरी दुनिया की निगाहें नए भारत की ओर हैं। भारत एक वर्ल्ड पावर के रूप में स्थापित हो रहा है। वर्तमान भारत को पराक्रमी भारत के रूप में आगे बढ़ाने के प्रेरणा स्रोत नेताजी हैं। हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति आग्रही होना चाहिए। तभी हम पराक्रमी भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिन्द फौज का गठन किया। भारत के युवाओं को पराक्रम के साथ जोड़ा। नेताजी ने भारत के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा था कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। यह नारा देश की आजादी का मंत्र बन गया। लाखों युवा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार हो गए। युवाआें सहित अनेक भारतवासी आजाद हिन्द फौज के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई का हिस्सा बने। नेताजी ने आजादी की लड़ाई को भारत सहित म्यांमार, सिंगापुर व दुनिया के अन्य देशों में पूरी प्रखरता से आगे बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने एक अद्भुत रणनीति तैयार की थी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़े स्थल विदेशों में भी बहुत सी जगहों पर देखने को मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने देशसेवा और युवाओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए नेताजी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए हम जो भी कर पाएं, वह कम है। इसके लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करे। यही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और उनके प्रति सम्मान होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!