ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
<em>रिज़र्व बैंक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने मांगी पदोन्नति</em> • मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? • लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं • अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जरी का हब बन चुका है जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट : डॉ संजय सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना • <em>रिज़र्व बैंक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने मांगी पदोन्नति</em> • मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? • लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं • अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जरी का हब बन चुका है जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट : डॉ संजय सिंह • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

D

Dainik India News

• 7396 views
गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

कलाकारों और फिल्म निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश

आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य है उज्ज्वल: अनिल शर्मा

टीम ने कहा: सीएम योगी ने अभिभावक की तरह दिया स्नेह

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। गदर-2 की टीम बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। टीम में फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा समेत अन्य कलाकार शामिल रहे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल अभिभावक की तरह स्नेह दिया। वहीं फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 

निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर-2 की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान यहां के प्रशासन ने जिस तरह से सहयोग किया, ऐसा सहयोग देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलता है। प्रशासन ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर रखे थे, जहां ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ी वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया। हमारी टीम को कहीं भी भीड़ या हूटिंग का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजह है कि आज निर्माता और निर्देशक उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जिस तरह से कला को प्रोत्साहन और कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!