ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जुआ खेलते पाँच व्यक्ति गिरफ्तार, 2310 रुपये नगद बरामद रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम आईसीएससी बोर्ड के नतीजे घोषित बच्चों के चेहरे पर उत्साह सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये:नितिन अग्रवाल मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी जुआ खेलते पाँच व्यक्ति गिरफ्तार, 2310 रुपये नगद बरामद रिटायर अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! विजिलेंस की दस्तक से खुलीं अकूत दौलत की परतें प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम आईसीएससी बोर्ड के नतीजे घोषित बच्चों के चेहरे पर उत्साह सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये:नितिन अग्रवाल मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया

D

Dainik India News

4270 views
मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के खानीपुर में टोरेंट गैस के सिटी गैस स्टेशन का उद्घाटन किया। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी0जी0डी0) नेटवर्क के प्रथम चरण में 101 घरेलू कनेक्शन और 01 औद्योगिक कनेक्शन को पाइप प्राकृतिक गैस (पी0एन0जी0) की आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया तथा 05 महिलाओं को घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस के कनेक्शन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में निःशुल्क रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस का सिलेण्डर सस्ता तथा ईंधन का बेहतरीन माध्यम है। इसके दूसरे विकल्प के रूप में आज पी0एन0जी0 की आपूर्ति का शुभारम्भ किया गया है। अब सिलेण्डर को लाने व ले जाने की समस्या समाप्त हो जायेगी। अब घर-घर मंे पानी की तर्ज पर रसोई गैस भी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर की तुलना में पी0एन0जी0 सस्ती है तथा इसमें 35 से 40 प्रतिशत की आर्थिक बचत भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाइप प्राकृतिक गैस के द्वारा उपलब्ध रसोई गैस में जितनी गैस खर्च करेंगे, उतना ही गैस का बिल आयेगा और चोरी की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल का विकल्प सी0एन0जी0 गैस है। यह विकल्प सस्ता है। टोरेंट गैस को गोरखपुर नगर में आगामी माह मार्च तक 10 हजार परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस गैस कंपनी ने जनपद गोरखपुर के साथ-साथ जनपद कुशीनगर और जनपद संतकबीर नगर के लिए भी पी0एन0जी0 की आपूर्ति की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। प्र्रदेश के 15 जनपदों में पी0एन0जी0 गैस आपूर्ति के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना की द्वितीय लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था। उस समय केन्द्र सरकार व टोरेंट गैस कम्पनी जैसी संस्थाओं ने हमें बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन आपूर्ति कराने में मदद की थी। इस गैस कम्पनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 05 करोड़ रुपये की सहायता भी प्रदान की थी, जिससे कोरोना महामारी से बचाव की लड़ाई में मदद मिली थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश को 127 ऑक्सीजन प्लाण्ट प्रदान किये हैं। साथ ही, टोरेंट गैस कम्पनी प्रदेश में 13 ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार सभी जनपदों में युद्धस्तर पर ऑक्सीजन प्लाण्ट लगवा रही है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 547 ऑक्सीजन प्लाण्ट लगाये जा रहे हैं, जिसमें लगभग 490 ऑक्सीजन प्लाण्ट तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन के लिये आत्मनिर्भर बनाने में इन ऑक्सीजन प्लाण्टों की बड़ी भूमिका होगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, टोरेंट गैस के निदेशक तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!