ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | गोमती के तट से विश्वपटल तक गूंजा छठ का महात्म्य, लखनऊ ने रचा लोकआस्था की भव्यता और दिव्यता का नया प्रतिमान | छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | गोमती के तट से विश्वपटल तक गूंजा छठ का महात्म्य, लखनऊ ने रचा लोकआस्था की भव्यता और दिव्यता का नया प्रतिमान | छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन |
हाइलाइट न्यूज़
उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण: हमारा संकल्प-जेपी सिंह • आने वाले एक वर्ष में 30लाख जीएसटी पंजीकरण करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण • कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वन महोत्सव जन अभियान के तहत मां के नाम किया वृक्षारोपण • समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं • उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण: हमारा संकल्प-जेपी सिंह • आने वाले एक वर्ष में 30लाख जीएसटी पंजीकरण करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण • कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वन महोत्सव जन अभियान के तहत मां के नाम किया वृक्षारोपण • समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित

D

Dainik India News

• 8219 views
मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित

अजय / डीडी इंडिया

मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने मुख्य अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि तीनों जनपदों के अधिशासी अभियन्ताओं को बकाये की वसूली के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश जारी करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक विभाग प्रत्येक माह बिजली का बिल प्राप्त करें और उसका भुगतान करें।
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि नवजात गृह देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत आशाओं द्वारा गृह भ्रमण लक्ष्य के अनुरूप किया जाय। आयुक्त ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था बस्ती जनपद में न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया है तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य को इसे एक सप्ताह में पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप जनपद संतकबीर नगर में न किये जाने पर सुधार करने की आवश्यकता का निर्देश दिया। उन्होने वीएचएसएनडी सत्र में वजन मशीन, बी0पी0 मशीन, एचबी एवं यूरिनकिट की उपलब्धता मानक के अनुसार कराये जाने का निर्देश दिया।
उन्होने निर्देश दिया कि बाल संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत धारा 08 के अनुसार लधु अपराध जिसमें शून्य से 03 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है व गम्भीर अपराध जिसमें 03 से 07 वर्ष की सजा का प्रावधान है में प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर्ड नही की जायेंगी। केवल जीडी का तस्करा डाला जायेंगा।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि पंचायत भवनों के निर्माण के तेजी लाये अभी तक 60 प्रतिशत का निर्माण पूरा हुआ है। उन्होने अमृत योजना के तहत विकसित किए गये पार्क के संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कोटे की निरस्त दुकानों के सापेक्ष कोटेदार का चयन 15 दिन में पूरा कर अवगत कराये। उन्होने सामूहिक विवाह योजना के तहत सिद्धार्थ नगर जिले में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि छात्रवृत्ति के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का आवेदन सुनिश्चित कराये।
उन्होने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाए सेस का पैसा श्रम विभाग के खाते में ही जमा करें। समीक्षा में उन्होने पाया कि कुछ संस्थाओे द्वारा टेªजरी में धन जमा किया जा रहा है। उन्होने ई-श्रम पोर्टल पर मजदूरों के पंजीयन पर संतोष व्यक्त किया। समीक्षा मंे उन्होने पाया कि मण्डल के तीनों जनपद प्रदेश में अण्डर 10 है। उन्होने उद्योग तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग को निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी ऋण आवेदन पत्रों का एक सप्ताह के भीतर वितरण सुनिश्चित कराये। सहकारी देवों की वसूली पर उन्होने संतोष व्यक्त किया।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया है कि जिला एंव ब्लाक स्तरीय समिति द्वारा निरीक्षण किए गये स्कूलों मे पायी गयी कमियों की समीक्षा करते हुए उन्हें दूर कराये। मण्डल में 6695 के सापेक्ष 6801 स्कूलों का सितम्बर माह में निरीक्षण किया गया है। उन्होने महिला एंव बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराये। उन्होने कन्या सुमंगला योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एंव संख्या एनएन राय ने किया। बैठक में सीडीओ पुलकित गर्ग, डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एसएन श्रीवास्तव, डीएफओ नवीन कुमार, अपर निदेशक स्वाथ्य डॉ0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, उप निदेशक कृषि राम बचन राम, उप निदेशक मत्स्य जी0सी0 यादव, पंचायती राज वीवी सिंह, दिव्यांगजन अनूप कुमार, अधिक्षण अभियन्ता विद्युत, आरएफसी सरयू प्रसाद एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!