ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ • लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा  • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • भाजपा लखनऊ महानगर के 469 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकें सम्पन्न • नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी • सावधान! रविवार को ये काम किए तो बढ़ेंगे पाप और रोग – पढ़ें सनातन धर्म का रहस्य • एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ • लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा  • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • भाजपा लखनऊ महानगर के 469 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकें सम्पन्न • नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल, स्वागत-अभिनंदन की भव्य तैयारी • सावधान! रविवार को ये काम किए तो बढ़ेंगे पाप और रोग – पढ़ें सनातन धर्म का रहस्य •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार

D

Dainik India News

• 8763 views
अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो आयोजित करेगी योगी सरकार

सार

सीएम योगी के निर्देश पर यूपीसीडा 15 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य 8 मंडल मुख्यालयों में करेगा रोड शो

एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद लिया निर्णय

औद्योगिक संगठनों के सहयोग से होगा आयोजन, तैयारियां शुरू

बिस्तार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ/कानपुर, 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के सीएम योगी के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागों के प्रयास तेज हो गए हैं। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के मध्य प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो का आयोजन उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे। 

1 लाख करोड़ के एमओयू कर चुका यूपीसीडा

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति पहले ही की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है। यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक विभिन्न संस्थानों से 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े एमओयू कर चुके हैं। हमारे पास एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है। 

 यहां आयोजित किए जाएंगे रोड शो

15 जनवरी: प्रयागजराज मंडल

16 जनवरी: वाराणसी मंडल

19 जनवरी: आगरा मंडल

20 जनवरी: मेरठ मंडल

22 जनवरी: कानपुर मंडल

23 जनवरी: अयोध्या मंडल

24 जनवरी: बरेली मंडल

02 फरवरी: झांसी मंडल

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!