ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी Incorporate the influence of Sanskrit into your life, and witness the transformative power of this ancient language." - Dr. MLB BHATT आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस IRC 81 वां अधिवेशन एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 08 साल पूर्ण होने पर जनपद गोरखपुर में गरीब कल्याण मेले का आयोजन युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद किसान नहरों को न काटे बल्कि कुलाबों से ही सिंचाई करें:जिलाधिकारी पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी Incorporate the influence of Sanskrit into your life, and witness the transformative power of this ancient language." - Dr. MLB BHATT आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस IRC 81 वां अधिवेशन एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 08 साल पूर्ण होने पर जनपद गोरखपुर में गरीब कल्याण मेले का आयोजन युवा चेतना का महासंवाद: ‘आह्वान–द कॉल टू यूथ’ के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का शंखनाद किसान नहरों को न काटे बल्कि कुलाबों से ही सिंचाई करें:जिलाधिकारी पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार English

बजट सत्र से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष का विधायकों से संवाद

D

Dainik India News

4765 views
बजट सत्र से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष का विधायकों से संवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। विधानसभा के आगामी बजट सत्र में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन करें जिससे प्रदेश में बेहतर छवि बन सके। सदन में जिस विषय पर किसी अन्य सदस्य ने अपनी बात न रखी हो, उस पर अपनी निपुणता दिखाने का काम अवश्य करें। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के साथ पर्यावरण पर भी चर्चा करें जिसका संदेश देश की दूसरी विधानसभाओं तक पहुंचे।

यह बातें आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने क्षेत्रवार शुरू हुए संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन रुहेलखण्ड क्षेत्र से जुडे़ विधायकों से यह कहा कि पर्यावरण जैसे विषय पर चर्चा होने से देश में यूपी विधानसभा का मान और बढे़गा। सदन में जिस विषय पर किसी सदस्य ने बोलने का काम नहीं किया है। और यदि उस विषय पर कोई सदस्य निपुणता हासिल करके बोलेगा तो उसकी बात को पूरा सदन बड़े धैर्य से सुनेगा क्योंकि भाषण देने वालों को भाषण सुनाना बहुत कठिन होता है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में विधायिका को बेहद कमजोर दिखाने का काम किया गया जबकि यह लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तम्भ है। लाखों लोगों को संतुष्ट करने का काम एक विधायक ही करता है। जनता के बीच एक विधायक का काम कभी खत्म ही नहीं होता। एक विधायक को अपने क्षेत्र के काम के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जनता को उसके काम की नहीं बल्कि काम के प्रयास की गारंटी देनी चाहिए।

महाना ने कहा कि विधायक अपने से वरिष्ठ सदस्यों से सीखने का काम करें, चाहे वह सत्ता पक्ष के हों अथवा विपक्ष के वरिष्ठ विधायक हों। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 1991 में जब पहली बार विधानसभा के लिए चुना गया तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वरिष्ठों से सीखने का खूब काम किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मजबूरी के तहत एक दूसरे दल के खिलाफ बोलना और उसकी आलोचना करना तो सरल होता है लेकिन इस बात का लाभ उस क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पाता है।

इस मौके पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विधायकों को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। हमने जब पहली बार विधानसभा में कदम रखा था। तब भी महाना जी से सीखता था और आज भी सीख रहा हूं।
विधानसभा सदस्य इकबाल महमूद ने कहा कि विधान परिषद की तरह ही विधानसभा में लंच ब्रेक की व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए। वहीं आकाश सक्सेना ने कहा कि विधायिका की गरिमा बनी रहे इस का ध्यान हम सबको सदैव रखना चाहिए। कमाल अख्तर ने कहा कि जिस तरह से सदन का संचालन हो रहा है। उस पर हम सबको फक्र है। साथ ही यह भी कहा कि विधानसभा सत्र को बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं शहजिल इस्लाम ने कहा कि जिसकी तीसरी पीढ़ी विधायिका से जुड़ी है उसको सम्मानित किया जाना चाहिए।

संवाद कार्यक्रम में उपस्थित 26 सदस्यों में राजीव सिंह ‘बब्बू भैया,’ समरपाल सिंह, डा डी.सी. वर्मा,मो. फहीम, संजीव अग्रवाल, डा एम.पी. आर्य, मो.नासिर, आशुतोष मौर्य, प्रसन्न कुमार, अशरफ अली, मुकेश चौधरी, आशु मलिक, महेश गुप्ता, उमर अली समेत अन्य विधायकों ने अपने विचार और सुझावों को रखा। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे भी उपस्थिति थें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!