ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन  • राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  • किसानों का 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान, कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी • प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  • आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम • सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली रैली • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन  • राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  • किसानों का 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान, कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी • प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  • आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम • सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली रैली •
उत्तर प्रदेश सरकार English

एक्सप्रेस-वे पर काम करने वाले श्रमिकों की होगी टीबी स्क्रीनिंग व जांच

D

Dainik India News

• 8054 views
एक्सप्रेस-वे पर काम करने वाले श्रमिकों की होगी टीबी स्क्रीनिंग व जांच

गरीब श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति सजग योगी सरकार ने दिया उपहार

सीएम योगी ने टीबी स्क्रीनिंग और जांच में तेजी लाने के दिये निर्देश

एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा, रेस्ट हाउसेज, जलपान गृहों और पेट्रोल पम्प पर क्षय रोग के लक्षण की दी जाएगी जानकारी

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने प्रदेश में किसी भी शख़्स में टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल इलाज शुरू कर संक्रमण को रोकने के आदेश दिये है। इसके लिये योगी सरकार ने प्रदेश भर में टीबी की स्क्रीनिंग व जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत आने वाले एक्सप्रेस-वे की कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य करने वाले श्रमिकों की टीबी स्क्रीनिंग और जांच करायी जायेगी। 

स्क्रीनिंग के लिये लगाए जाएंगे शिविर

संयुक्त निदेशक (क्षय), राज्य क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय अधिकारी (पूर्व और पश्चिम) एनएचएआई को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) से इसमें सहयोग की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा, रेस्ट हाउसेस, जलपान स्थलों और पेट्रोल पम्प पर क्षय रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी प्रदर्शित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) सामग्री सम्बन्धित जिले के जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) मुहैया कराएंगे। इसके अलावा श्रमिकों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर का आयोजन भी डीटीओ द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. भटनागर ने टीबी रोगियों को समय पर उपचार प्रबन्धन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरीजों के वाहन को सुगम आवागमन प्रदान करने की बात कही है।  

टीबी मुक्त कार्यस्थलों को दिया जाएगा बढ़ावा

डॉ. भटनागर के अनुसार टीबी को हराना है तो टीबी मुक्त कार्यस्थलों को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए एनएचएआई मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों और सभी प्राधिकरण कार्यालयों को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। समय-समय पर डीटीओ कार्यस्थलों की स्क्रीनिंग करेंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किये जाएं। डॉ. भटनागर का कहना है कि इस क्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार और सेंट्रल टीबी डिवीजन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के बीच 10 अक्टूबर 2022 को अंतरक्षेत्रीय समन्वय के तहत क्षय मुक्त भारत की दिशा के दृष्टिगत समझौता पत्र भी हस्ताक्षरित किया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!