ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
शातिर अपराधी घायल और गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती • नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद • बिजली विभाग ने चलाया नगर में चेकिंग अभियान • मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था • नौ किलो 750 ग्राम अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि • शातिर अपराधी घायल और गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती • नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद • बिजली विभाग ने चलाया नगर में चेकिंग अभियान • मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था • नौ किलो 750 ग्राम अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

D

Dainik India News

• 7245 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ, प्रदर्शनी और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की हुई शुरुआत

विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन से जोड़ने की अपील

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरा विश्व नए भारत का दर्शन कर रहा है। भारत विश्व को दिशा देने और अनुसरण करने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रधानमंत्री जिन सूत्र वाक्यों के माध्यम से जनमानस का ध्यान आकर्षित करते हैं, उनमें विस्तार और व्यापकता छिपी होती है, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने और नई राह दिखाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में सेवा पखवाड़े के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, जनजागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित होंगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस पखवाड़े को व्यापक जनसहभागिता के साथ जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को 17 बड़े नगरों में ‘नमो मैराथन’ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों युवा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

प्रदर्शनी और जनजागरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी प्रत्येक जनपद में 15 दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायी होगी।

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से प्रत्येक जनपद में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित होंगे। 18 और 19 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

विरासत और विकास का संतुलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विरासत के सम्मान को हकीकत में बदला है। अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनर्निर्माण इसका प्रमाण है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों से जुड़े स्थलों का भी विकास किया गया है।

वैश्विक स्तर पर भारत की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब विश्व स्तब्ध था, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने मात्र 9 महीने में कोविड वैक्सीन तैयार कर एक नया इतिहास रचा। भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की बल्कि मित्र देशों को भी नि:शुल्क वैक्सीन देकर ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना का परिचय दिया।
प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी को नियंत्रित कर पूरी तरह समाप्त किया गया है। यह वही बीमारी थी, जिससे पिछले 40 वर्षों में 50 हजार से अधिक बच्चों की असमय मृत्यु हुई थी।

गरीब और वंचितों के जीवन में परिवर्तन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। गरीब, किसान, नौजवान, उपेक्षित और वंचितों को प्राथमिकता देकर उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है।

उपमुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!